{"_id":"589222a84f1c1b5a42e804a7","slug":"libel-against-director-rahul-dholakia-and-actor-shahrukh-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘रईस’ में शाहरुख खान ने पहुंचाई धार्मिक भावनाओं को ठेस, सात के खिलाफ परिवाद दाखिल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘रईस’ में शाहरुख खान ने पहुंचाई धार्मिक भावनाओं को ठेस, सात के खिलाफ परिवाद दाखिल
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 02 Feb 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के एक अधिवक्ता ने फिल्म अभिनेता शाहरुख खान समेत सात लोगों के खिलाफ परिवाद दर्ज कराने के लिए सीएमएम कोर्ट में अर्जी दी है। कोर्ट ने बहस सुनने के बाद फैसला रिजर्व कर लिया है।
अधिवक्ता रिजवान हैदर रिजवी ने शाहरुख खान, फिल्म रईस के निर्देशक राहुल ढोलकिया, हर्षित मेहता, नीरज शुक्ला, आशीष वासी, फरहान अख्तर और गौरी खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को अर्जी दी है। इसमें कहा गया है कि फिल्म में शिया समुदाय के मातमी जुलूस में शराब माफिया द्वारा शिया समुदाय के हजरत अब्बास और इमाम हुसैन की छोटी बेटी बीबी सकीना के नामों का उच्चारण किया जाता है। यह शिया समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाता है।