Kanpur: डाक से पहुंचा 8.20 लाख की कार जीतने का पत्र, मांगी गई थी कई महत्वपूर्ण जानकारियां, पढ़ें पूरा मामला
Kanpur Crime: साढ़ प्रभारी निरीक्षक सतीश चंद्र राठौर ने ठगी के शिकार होने से बचने के लिए किसी भी अंजान से जानकारी शेयर न करने की सलाह दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के भीतरगांव में शातिरों ने मोबाइल फोन के बाद अब डाक विभाग के माध्यम से लोगों के लूटने का नया हथकंडा अपनाया है। शुक्रवार को दोपहर साढ़ थाना क्षेत्र के युवक के पास पहुंचे पत्र में पुरस्कार जीतने की बात कहते हुए बैंक जानकारी साझा कर 8.20 लाख रुपये कीमत की स्विफ्ट डिजायर कार देने की बात लिखी है।
साढ़ थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी शैलेंद्र यादव ने बताया शुक्रवार को दोपहर डाक विभाग के माध्यम से उनके पते पर फोन नंबर सहित एक पत्र प्राप्त हुआ। पत्र के अंदर पश्चिम बंगाल के वर्धमान (कोलकाता) की एक ऑनलाइन शापिंग कंपनी के नाम स्क्रैच एंड विन कूपन मिला।
कूपन कार्ड स्क्रैच किया, तो 8.20 लाख कीमत की स्विफ्ट डिजायर कार जीतने का झांसा दिया गया था। पत्र में दिए गए हेल्पलाइन नंबर 9178958524 पर काल की, तो पत्र में आए बैंक डिटेल फार्म भरकर दिए नंबर 9163957155 पर वाट्सअप करने को कहा गया।
किसी भी तरह की जानकारी साझा नहीं की
डाक से आए फार्म में बैंक खाते की डिटेल, खाते से लिंक फोन नंबर, पैन नंबर और आईएफएससी कोड सहित कई महत्वपूर्ण जानकारी मांगी गई है। हालांकि शैलेंद्र यादव ने किसी भी तरह की जानकारी साझा नहीं की। साढ़ प्रभारी निरीक्षक सतीश चंद्र राठौर ने ठगी के शिकार होने से बचने के लिए किसी भी अंजान से जानकारी शेयर न करने की सलाह दी है।