फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   less rain in kanpur cause of weather cleared

मौसम साफ होने से चढ़ा पारा, अब बारिश के आसार कम

Mon, 10 Oct 2016 06:54 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 10 Oct 2016 06:54 PM IST
विज्ञापन
less rain in kanpur cause of weather cleared
डेमो
कानपुर में आसमान साफ रहने से पारा चढ़ गया है। अब बारिश के आसार भी कम हैं। ऐसा हवाओंं का रुख बदलने से हुआ है। दक्षिण-पूर्व की जगह दक्षिण-पश्चिम की हवाएं चल रही हैं। अधिकतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा हो गया है।
विज्ञापन


सोमवार को दिन में तेज धूप रही। इससे उमस भरी गर्मी महसूस की गई। अधिकतम पारा भी 34.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. अनिरुद्ध दुबे ने बताया कि वातावरण में सुबह की नमी 93 फीसदी और दोपहर की नमी 58 फीसदी है। न्यूनतम पारा सामान्य (23.2 डिग्री सेल्सियस) है। इसलिए रात को गुलाबी सर्दी महसूस की गई। अब बारिश के आसार कम हैं। 
विज्ञापन


फसलों को फायदा
बारिश न होने के बाद भी बाजरा, मक्का, मूंग, उड़द और अरहर की फसल पक जाएगी। धान की फसलों को सिंचाई की जरूरत पड़ सकती है। वह भी हल्की। खेतों मेें नमी बरकरार है। मौसम विज्ञानी ने बताया कि अब अधिकतम पारा भी 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास नहीं जाएगा। फसलों के लिहाज से यह मौसम फायदेमंद है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed