{"_id":"6365ee369787564cc6598779","slug":"leopard-in-kanpur-remains-of-many-more-leopard-victims-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"Leopard in Kanpur: वन विभाग की टीमें अब भी खाली हाथ, तेंदुए के कई और शिकारों के मिले अवशेष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Leopard in Kanpur: वन विभाग की टीमें अब भी खाली हाथ, तेंदुए के कई और शिकारों के मिले अवशेष
Sat, 05 Nov 2022 03:46 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 05 Nov 2022 03:46 PM IST
सार
वन विभाग के अधिकारियों को 11 दिन बाद तेंदुआ ढूंढे नहीं मिला है। विभाग का दावा है कि ट्रैप कैमरे में उसकी गतिविधि दर्ज हुई है। इसको देखते हुए जंगल के और अंदर कांबिंग जारी है। साथ ही, 25 अक्तूबर के पहले से इस इलाके में तेंदुए के होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
आईआईटी में दिखा तेंदुआ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में तेंदुए को पकड़ने के लिए दिनरात प्रयास में जुटा वन विभाग ग्यारह दिन बाद भी खाली हाथ है। शुक्रवार को भी दिनभर वन विभाग और एसओएस आगरा की टीमों ने राष्ट्रीय शर्करा संस्थान (एनएसआई) के जंगल के और भीतर के इलाकों में कांबिंग की।
विज्ञापन
हालांकि इस दौरान उनका तेंदुए से तो सामना नहीं हुआ लेकिन जीटी रोड के आसपास के इलाके में एक नीलगाय और दो जंगली सुअरों के अवशेष मिले हैं। अधिकारियों का मानना है कि तेंदुआ 25 को आईआईटी में भले दिखा हो, लेकिन जानवरों के अवशेष से यह साफ है कि वह पिछले काफी समय से इस क्षेत्र में घूम रहा है।
विज्ञापन
डीएफओ श्रद्धा यादव ने बताया कि एफएसआई के जंगल में लगे एक कैमरे में तेंदुआ दिखाई पड़ा है। इसलिए टीमों को इस क्षेत्र में जंगल के और अंदर की तरफ कांबिंग के लिए लगाया गया है। बताया कि तीन पिंजरे भी लगाए गए हैं, ताकि तेंदुए को पकड़ा जा सके।
विज्ञापन