फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Leopard hunted wild boar in NSI forests in Kanpur

Leopard in Kanpur: तेंदुए ने किया जंगली सुअर का शिकार, एनएसआई के जंगलों में मिला कंकाल

Fri, 04 Nov 2022 03:50 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 04 Nov 2022 03:50 PM IST
सार

आईआईटी कानपुर में तेंदुआ अब तक पकड़ा नहीं गया है, जिससे लोग परेशान और काफी दहशत में हैं। वहीं, तेंदुए ने कई जानवरों का शिकार भी किया है। एनएसआई के जंगलों में जंगली सुअर के कंकाल का मिला है। साथ ही, तेंदुए के पंजों के निशान भी मिले हैं।

विज्ञापन
Leopard hunted wild boar in NSI forests in Kanpur
आईआईटी में दिखा तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में 25 अक्तूबर से आईआईटी के आसपास दहशत का कारण बना तेंदुआ अब तक वन विभाग की पकड़ में नहीं आया है। पिछले 48 घंटे में वन विभाग या किसी स्थानीय व्यक्ति को आईआईटी से लेकर राष्ट्रीय शर्करा संस्थान (एनएसआई) में कहीं भी तेंदुआ नहीं दिखा है।

विज्ञापन

हालांकि एनएसआई में उसके पगमार्क और एक जंगली सुअर का कंकाल मिले है। वन विभाग का मानना है कि तेंदुए ने उसका शिकार किया है। वन विभाग की एक टीम ने गुरुवार को आईआईटी कैंपस में तो दूसरी टीम ने एनएसआई के जंगल में गश्त की।
विज्ञापन

एनएसआई के जंगल में तेंदुए के पंजों के निशान मिले हैं, टीम को एक जंगली सुअर के अवशेष भी मिले हैं। माना जा रहा है कि इसे तेंदुए ने अपना शिकार बनाया है और वह उसके बचे हुए हिस्से को भी खाने लौट सकता है। इसी वजह से एक टीम को उस इलाके में तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएफओ कानपुर श्रद्धा यादव ने बताया कि एनएसआई के जंगल के भीतरी हिस्से में दो जगह तेंदुए के पगमार्क (पंजों के निशान) मिले हैं। ऐसे में उस इलाके में रात में भी गश्त की जाएगी। बता दें कि आईआईटी के काफी हिस्से में घना जंगल है और तेंदुआ छुप कर रहना ही पसंद करता है। इसी वजह से उसे पकड़ने में थोड़ी दिक्कत हो रही है।

पनकी में अफवाह निकली तेंदुए की बात
वन विभाग को पनकी क्षेत्र में तेंदुए देखे जाने की भी सूचना मिली थी। इसके बाद वहां भी एक टीम को लगाया गया। डीएफओ ने बताया कि पनकी में जिस सत्यम स्वीट्स के पास तेंदुए के देखे जाने की सूचना मिली थी, वह गलत थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed