फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

24 घंटे सर्च आपरेशन के बाद भी गिरफ्त में नहीं आया तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत

Mon, 12 Nov 2018 12:05 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 12 Nov 2018 12:05 PM IST
विज्ञापन
leopard did not get caught After 24 hours of search operation
24 घंटे बाद भी नहीं मिला तेंदुआ
यूपी के हमीरपुर जिले में 24 घंटे बीतने के बाद भी आदमखोर तेंदुआ नहीं पकड़ा जा सका। कानपुर, बांदा और स्थानीय वन विभाग के साथ पुलिस व जिला प्रशासन की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए रात भर सर्च आपरेशन चलाया। पूरी रात चले सर्च आपरेशन के बाद भी तेंदुआ नहीं पकड़ा गया। 

 
leopard did not get caught After 24 hours of search operation
तेंदुए ने सात लोगों को किया जख्मी - फोटो : अमर उजाला
यह मामला मौदहा कोतवाली के फत्तेपुरवा का है। यहां तेंदुए के हमले से अभी तक 7 लोग घायल हो चुके हैं। जिसमें से 3 लोगों की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। इनका इलाज बांदा जिला अस्पताल में चल रहा है। तेंदुए के आतंक से आस-पास के कई गांवों में दहशत का माहौल बना हुआ है। 
 
leopard did not get caught After 24 hours of search operation
तेंदुए ने सात लोगों को किया जख्मी
यह है पूरा मामला
हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली क्षेत्र के फत्तेपुरवा इलाका श्याम नदी के किनारे बसा है। इस इलाके से थोड़ी ही दूर खंडेह का जंगल है। कुछ किलोमीटर की दूरी पर बांदा जिले की सीमा में केन नदी है जहां घना जंगल फैला हुआ है। इन्हीं जंगलों से भटक कर एक तेंदुआ रविवार को फत्तेपुरवा में घुस आया। तेंदुए ने सबसे पहले रामऔतार निषाद (55) पुत्र शिवप्रसाद पर हमला किया। शोरशराबा होने पर गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंचे और तेंदुए को खदेड़ने का प्रयास किया लेकिन तेंदुआ गांव के अंदर घुस आया और उसने रामबाबू तिवारी (42) पुत्र अयोध्या प्रसाद, बद्री प्रसाद (65) पुत्र शिवप्रसाद, अतुल (30) पुत्र वीर सिंह यादव, मोहन (32) पुत्र रामऔतार, रामदास (35) पुत्र सुखदेव, हरिओम (30) पुत्र रामनारायण को हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
leopard did not get caught After 24 hours of search operation
तेंदुए ने सात लोगों को किया जख्मी
घायलों को पहले इचौली के सीएचसी ले जाया गया जहां डाक्टरों के न मिलने पर सभी घायलों को बांदा जिला अस्पताल लाया गया। तेंदुआ सात लोगों पर हमला करने के बाद गांव के बाहर जंगल में झाड़ियों में छिप गया। 
विज्ञापन
leopard did not get caught After 24 hours of search operation
तेंदुए ने सात लोगों को किया जख्मी
घटना की जानकारी होते ही डीएफओ संजीव कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर सर्च आपरेशन शुरू किया। एसडीएम व सीओ बालकराम तथा कोतवाल विक्रमाजीत सिंह ने फोर्स के साथ जंगल में तेंदुए की तलाश में जुट गए। तेंदुए को पकड़ने के लिए बांदा से पिंजड़ा मंगवाया गया। जंगल में जनरेटर लगाकर प्रकाश की व्यवस्था की गयी। आसपास के थानों का पुलिस बल भी मौके पर एकत्र रहा। एसडीएम हमीरपुर अजीत परेश को भी मौके पर भेजा गया। रात भर तेंदुए की तलाश में सर्च अॉपरेशन चला लेकिन टीम को अभी तक सफलता हाथ नहीं लगी है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed