फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Leopard attack in Etawah up

यूपी: बीहड़ से निकला तेंदुआ, गांव में किया बकरे का शिकार, गली में बैठकर 15 से 20 मिनट तक खाया, सहम उठे ग्रामीण

Wed, 17 Feb 2021 08:07 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 17 Feb 2021 08:07 PM IST
विज्ञापन
Leopard attack in Etawah up
तेंदुए ने गांव की गली में किया बकरे का शिकार - फोटो : अमर उजाला
इटावा जिले के चकरनगर में बीहड़ से सटी पुरानी बस्ती में मंगलवार रात एक बजे बीहड़ से आए तेंदुए ने घर के बाहर बैठे बकरे को अपना शिकार बनाया। इत्मिनान से गांव की गली में बैठकर बकरे को खाया। इस दौरान कुत्तों के भौंकने से जागे ग्रामीण घरों से तेंदुए की हरकत देखते रहे।
विज्ञापन


सुबह वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त की। पुरानी बस्ती निवासी दलबीर सिंह यादव ने बताया कि रात में पड़ोसियों का एक बकरा  बरामदे में आकर बैठ गया था। रात एक बजे अचानक उसके चीखने की आवाज सुनाई दी तो देखा कि बकरे को एक तेंदुआ दबोचे हुए था।
विज्ञापन


कुत्ते उसपर भौंक रहे थे। थोड़ी देर बाद तेंदुआ बकरे को घसीटते हुआ गली में ही थोड़ी दूर जाकर बैठ गया। 15 से 20 मिनट वह बकरे को खाता रहा। छतों से लोग यह नजारा देखते रहे। थोड़ी देर बाद तेंदुआ 40 मीटर दूर बीहड़ में भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर सुबह गांव पहुंचे चंबल सेंक्चुअरी के दरोगा सूर्यकांत शुक्ला और राहुल यादव ने मौके पर पड़ताल की। बकरे के अवशेषों को फिकवाया। बीहड़ क्षेत्र में गश्त भी की। दरोगा ने बताया कि तेंदुए खाने की तलाश में अक्सर जंगल से भटककर बस्ती में आ जाते हैं। ग्रामीणों को सावधानी बरतनी होगी। अपने जानवरों को बाड़ों में सुरक्षित बांधे। जंगल की तरफ अकेले न जाएं। यदि तेंदुआ दिखे तो शोर मचाएं, आग जलाएं। जिससे वह पुन: बस्ती की तरफ नहीं आएगा।


ग्रामीण सहम उठे
गांव की गली में तेंदुए के आने से ग्रामीण उम्मेद , रॉकी , सूबेदार, अनोज यादव ,भूरे कुशवाहा, उमेश तिवारी , सूरज राठौर, जग्गेश कठेरिया, गुलाब कुशवाहा आदि डर गए। बोले, रात में अब गांव में निकलने से डर लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed