{"_id":"6ab433411e8cf0760c0e54ba","slug":"lekhpals-deposited-records-for-additional-areas-at-the-land-records-office-kanpur-news-c-220-1-akb1002-149409-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: लेखपालों ने भूलेख कार्यालय में जमा किए अतिरिक्त क्षेत्र के बस्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: लेखपालों ने भूलेख कार्यालय में जमा किए अतिरिक्त क्षेत्र के बस्ते
विज्ञापन
कानपुर देहात/रसूलाबाद। लेखपाल काफी समय से शासन को समस्याएं बता रहे थे लेकिन उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया गया। इसके बाद लेखपालों ने अतिरिक्त क्षेत्रों का काम करने से इन्कार कर दिया है। बुधवार को अकबरपुर तहसील में 19 लेखपालों व रसूलाबाद तहसील में 26 लेखपालों ने अतिरिक्त क्षेत्र के बस्ते भूलेख कार्यालय में जमा कर दिए।
लेखपाल संघ के अकबरपुर तहसील अध्यक्ष राकेश मिश्रा ने बताया कि अंतर मंडलीय स्थानांतरण, चयन वर्ष 2025-26 की पदोन्नति, भत्ता वृद्धि और लेखपाल पद को तकनीकी घोषित करने समेत कई मांगें लंबित हैं। प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर अतिरिक्त क्षेत्र में काम नहीं करने का निर्णय लिया गया है। इसी के तहत तहसील के 19 लेखपालाें ने गांव के नक्शे, खतौनी व खसरा आदि अभिलेख भूलेख कार्यालय में जमा कर दिए हैं। अब अतिरिक्त क्षेत्र में आपदा को छोड़कर अन्य कोई काम नहीं किया जाएगा। वरासत या अन्य जमीन संबंधी मामलों में लेखपालों की जवाबदेही नहीं है। इस दौरान अभिषेक गुप्ता, शिवासिंह, विजय प्रताप, मिलन दुबे, वरुण कटियार, प्रदीप सिंह, राजपुर महरूप सिंह आदि रहे।
रसूलाबाद संवाद के अनुसार 26 लेखपालों ने अतिरिक्त्त क्षेत्र के बस्ते भूलेख कार्यालय में जमा कर दिए। यहां कोमल सिंह, प्रिया गुप्ता, ऋषभ शुक्ला, शिवेंद्र सिंह, शिवेंद्र प्रताप सिंह आदि रहे। जिला संगठन मंत्री रावेंद्र कुमार ने बताया कि जायज मांगों के संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई तो प्रदेश कार्यकारिणी के निर्णय के अनुसार कार्य बहिष्कार जैसे कदम उठाए जा सकते हैं।ो