फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Lekhpals are agitated over pending demands; they have warned of a work boycott starting from the 22nd.

Kanpur News: लंबित मांगों को लेकर लेखपालों में रोष 22 से कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी

Sun, 20 Sep 2026 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 20 Sep 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Lekhpals are agitated over pending demands; they have warned of a work boycott starting from the 22nd.
डेरापुर। लंबित मांगों का निस्तारण न होने से नाराज उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने आंदोलन की चेतावनी दी है। शनिवार को लेखपालों ने एडीएम वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार के माध्यम से मुख्य सचिव को ज्ञापन भेजकर मांगों के शीघ्र निस्तारण की मांग की। साथ ही मांगों पर कार्रवाई न होने पर 22 सितंबर से अतिरिक्त हल्कों के कार्य का बहिष्कार कर बस्ता तहसील कार्यालय में जमा कराने की बात कही।
विज्ञापन

लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष शिवम शुक्ला समेत अन्य पदाधिकारी तहसील पहुंचे। यहां संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे एडीएम को ज्ञापन सौंपा। कहा कि लेखपाल वरासत, पैमाइश, आपदा प्रबंधन, निर्वाचन समेत राजस्व प्रशासन के विभिन्न कार्यों का लगातार निर्वहन कर रहे हैं। कार्यभार बढ़ने के बावजूद लंबित मांगों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि दो अगस्त 2026 को जारी कार्यवृत्त के बाद डेढ़ माह बीतने के बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

संघ ने अंतरमंडलीय स्थानांतरण के लिए पोर्टल दोबारा खोलने, चयन वर्ष 2025-26 की लंबित पदोन्नति सूची जारी करने और नवनियुक्त लेखपालों की विभागीय परीक्षा का परिणाम घोषित करने की मांग की। इसके अलावा स्टेशनरी भत्ता 100 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये और विशेष भत्ता 100 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये प्रतिमाह करने की मांग रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेखपालों ने प्रारंभिक वेतनमान में 2800 ग्रेड पे लागू करने, लेखपाल पद को तकनीकी पद घोषित कर लैपटॉप व मोबाइल संसाधन उपलब्ध कराने, भूलेख व अन्य पटलों से संबद्ध लेखपालों को अवमुक्त करने और पंचायत भवनों में बिना मूलभूत सुविधाओं के रोस्टर ड्यूटी की बाध्यता समाप्त करने की मांग भी की।

संघ ने चेताया कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो अतिरिक्त हल्कों के बहिष्कार के बाद ऑनलाइन कार्यों का भी पूर्ण बहिष्कार किया जाएगा। इस मौके पर अवधेश कुमार, प्रिंस कुमार, देवेंद्र सिंह, प्रविंदर कुमार, मनोज सचान, अनुज कुमार, अंकित वर्मा समेत लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed