फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   lekhpal threw a water bottle at the tehsildar in kannauj

कन्नौज: तहसीलदार पर फेंक दी पानी की बोतल, लेखपाल सस्पेंड, पढ़ें पूरा मामला

Sat, 16 Oct 2021 10:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 16 Oct 2021 10:59 PM IST
सार

कन्नौज जिले में तहसीलदार पर पानी की बोतल फेंकने और अभद्रता करने का मामला सामने आया है। इस मामले में आरोपी लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
lekhpal threw a water bottle at the tehsildar in kannauj
लाल घेरे में आरोपी लेखपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले में संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत के निस्तारण के लिए बुलाने पर लेखपाल ने अपने भाई के साथ उत्तेजित होकर तहसीलदार पर पानी की बोतल फेंककर अभद्रता की। एसडीएम ने लेखपाल को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन


शनिवार को सीडीओ की अध्यक्षता में समाधान दिवस चल रहा था। तभी भखरा गांव निवासी वकील उत्तम सिंह ने क्षेत्रीय लेखपाल अरूण अवस्थी के खिलाफ आय, जाति प्रमाण पत्र निरस्त करने की शिकायत की। जिस पर तहसीलदार अनिल कुमार सरोज ने संबधित लेखपाल को बुलाया।
विज्ञापन


उनके आने पर जैसे ही तहसीलदार ने लेखपाल से मामले के संदर्भ में पूछताछ की तो लेखपाल व वहां मौजूद उसके भाई ने गाली गलौज शुरू कर दी और पानी की बोतल फेंक कर मारते हुए बाहर निकल गए। बाहर आते ही लेखपाल व उसके भाई ने अपने पिता की जीपीएफ का भुगतान न करने का आरोप लगाकर हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेखपाल के भाई ने आरोप लगाया कि उसके पिता की मौत को करीब डेढ़ साल हो चुके है। परंतु तहसील प्रशासन की लापरवाही के चलते उसका जीपीएफ का पैसा समेत पेंशन के कागजात तैयार नहीं हो सके। एसडीएम राकेश कुमार त्यागी ने बताया कि लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है।


दूसरी ओर लेखपाल संघ के अध्यक्ष राजेश पटेल ने बताया कि लेखपाल अरूण अवस्थी की तैनाती अपने पिता की जगह मृतक आश्रित पर हुई थी। लेखपाल की ओर से जीपीएफ भुगतान की मांग की जा रही है। प्रशासन की ओर से लापरवाही बरती जा रही थी। वह जीपीएफ के लिए तहसील के चक्कर काट रहा था। उसका उत्पीड़न हो रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed