फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Left cows locked in under construction factory

निर्माणाधीन फैक्टरी में बंद किए छुट्टा गोवंश

Tue, 08 Feb 2022 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Left cows locked in under construction factory
खानचंद्रपुर गांव में निमार्णाधीन फैक्टरी में बंद छुट्टा गोवंश। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
रनियां। नगर पंचायत रनियां के खानचंद्रपुर के पास निर्माणाधीन फैक्टरी में रविवार रात को किसानों ने छुट्टा गोवंश बंद कर दिए। सोमवार को भी भूखे प्यासे गोवंश कैद रहे।
विज्ञापन

छुट्टा गोवंशों से फसल बचाने के लिए किसान पूरी रात गेहूं की रखवाली करने को मजबूर हैं। इधर प्रशासन की ओर से सभी गांवों में मनेरगा से बनने वाले पशुबाड़े तैयार नहीं हो सके हैं। गोशालाओं में शेड विस्तार का काम भी सुस्त है। रविवार की रात घेराबंदी करके किसानों ने खानचंद्रपुर के बाहर निर्माणाधीन फैक्टरी के अंदर 83 गोवंशों को बंद कर गेट में ताला लगा दिया।
विज्ञापन

गांव के अरुण कुमार, राजेश पाल, रवि कुमार, अजय पाल, विश्वनाथ आदि ने बताया कि फसल की रात दिन रखवाली के बाद भी छुट्टा गोवंश नुकसान कर रहे हैं। अधिकारी कागजी आंकड़े पेश कर रहे हैं। नगर पंचायत लिपिक आलोक रंजन वर्मा ने बताया कि फैक्टरी में छुट्टा गोवंशों को बंद करने की जानकारी मिली है। किशरवल गोशाला में पहले ही क्षमता से अधिक गोवंश हैं। गोवंशों को किसी अन्य गोशाला में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed