फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Leather trader husband arrested for burning his wife son said I will burn Ayan dont want to go to Papa

Kanpur: पत्नी को जलाने में लेदर कारोबारी पति गिरफ्तार, बेटा बोला- अयान को जला देंगे...पापा के पास नहीं जाना

Sun, 09 Feb 2025 12:05 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 09 Feb 2025 12:05 PM IST
सार

Kanpur News: पीड़िता ने बताया कि पति अक्सर दहेज और चार पहिया कार के लिए प्रताड़ित करते थे। 19 जनवरी 2025 की रात करीब ढाई बजे उन्होंने सिंथेटिक की कालीन में आग लगा दी और उस पर जबरियां बैठा दिया।

विज्ञापन
Leather trader husband arrested for burning his wife son said I will burn Ayan dont want to go to Papa
सांकेतिक - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में पत्नी को जलाने के मामले में जाजमऊ केडीए कॉलोनी निवासी लेदर कारोबारी को उसके बेटे के बयान के बाद पुलिस ने शनिवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। ढाई साल के बेटे से जब पूछा गया कि पापा के पास जाओगे तो उसने कहा, अयान को जला देंगे...पापा के पास नहीं जाना है। पापा ने मम्मा को जला दिया। वह हाथ से इशारा करते हुए माचिस बोलता है, लेकिन ऐसा लगता है जैसे वह लाइटर की बात कर रहा हो। इसके बाद पुलिस ने लेदर कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के श्रीनाथ पोरेल लेन हावड़ा निवासी शीबा तबस्सुम की शादी जाजमऊ केडीए कॉलोनी निवासी लेदर कारोबारी आबिद रियाज से 14 फरवरी 2020 को हुई थी। शीबा ने बताया कि पति अक्सर दहेज और चार पहिया कार के लिए प्रताड़ित करते थे। 19 जनवरी 2025 की रात करीब ढाई बजे उन्होंने सिंथेटिक की कालीन में आग लगा दी और उस पर जबरियां बैठा दिया। इससे वह 75 फीसदी से ज्यादा जल गई। आरोप है कि घटना के बाद उसे ससुरालियों ने धमकी दी।

विज्ञापन

लेदर कारोबारी आबिद रियाज गिरफ्तार
पुलिस को मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती से जलने की बात बताना, नहीं तो तुम्हें और तुम्हारे बच्चे दोनों को मार देंगे। डर के चलते उसने पुलिस और मजिस्ट्रेट के सामने यही बयान दिया। शीबा ने बताया कि ससुराल वाले बच्चे को मारने की धमकी दे रहे हैं। उसने बच्चे को बचाने की गुहार लगाई है। पुलिस ने शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज कर पूछताछ की। इसके बाद बेटे से पुलिस ने बातचीत की, तो पुलिस भी सोच में पड़ गई। अभी बेटा तोतली आवाज में ही बोलता है। उसने कहा कि पापा के पास नहीं जाना, पापा ने मम्मा को जला दिया। इसके बाद लेदर कारोबारी आबिद रियाज को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

इस मामले रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, विवेचना की जा रही है। पीड़िता के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।  -श्रवण कुमार सिंह, डीसीपी पूर्वी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed