{"_id":"3800a464b575a4814d6f1426bc0d3710","slug":"learn-to-separate-the-dna-from-blood-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लड से डीएनए अलग करना सीखेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लड से डीएनए अलग करना सीखेंगे
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Thu, 04 Feb 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के बायो केमिस्ट्री विभाग की ओर से 19 और 20 फरवरी को होने वाली कार्यशाला और व्याख्यान में मेडिकल स्टूडेंटों को बायो केमिस्ट्री के गूढ़ रहस्यों को समझाया जाएगा।
विज्ञापन
इस दौरान स्टूडेंट यह भी सीखेंगे कि कैसे ब्लड से डीएनए को अलग किया जाता है। कैसे ब्लड के प्रोटीन से कैंसर का पता लगाया जाता है।
बुधवार को बायो केमिस्ट्री विभाग में पत्रकार वार्ता में आर्गनाइजिंग चेयरमैन डॉ. जेड अली, सेक्रेटरी व विभागाध्यक्ष डॉ. आनंद नारायण सिंह, डॉ. एसपी सिंह, डॉ. प्रशांत त्रिपाठी और मीडिया प्रभारी डॉ. अजय शर्मा ने दावा किया कि इस तरह की कार्यशाला प्रदेश में पहली बार की जा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इसमें प्रदेश के सभी राजकीय मेडिकल कॉलेजों के 20-20 एमबीबीएस फर्स्ट ईयर के स्टूडेंटों को बुलाया गया है। कुछ प्राइवेट मेडिकल कॉलेज के भी स्टूडेंट शामिल होंगे। कार्यक्रम में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इम्यूनोलॉजी (एनआईआई) के डायरेक्टर भी आएंगे।
विज्ञापन