फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   learn how to increase percentage weighting dangal

जानें, वोटिंग पर्सेंटेज कैसे बढ़ाएगी आमिर की फिल्म ‘दंगल’

Mon, 16 Jan 2017 07:55 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 16 Jan 2017 07:55 AM IST
विज्ञापन
learn how to increase percentage weighting dangal
निर्वाचन आयोग का ये है नया फॉर्मूला
मतदान में हर एक की भागेदारी बढ़ाने के लिए निर्वाचन आयोग ने एक नया फॉर्मूला अपनाया है। वोेटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए कानपुर देहात का जिला प्रशासन दंगल फिल्म दिखाकर लोगों को जागरूक करने जा रहा है। इसके लिए 25 जनवरी को अकबरपुर इंटर कॉलेज में मतदाता महोत्सव का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन

 

एडीएम (वित्त) अमर पाल सिंह ने बताया कि 25 जनवरी को आयोजित मतदाता महोत्सव में एलसीडी स्क्रीन के जरिये लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके लिए हर तहसील से 10-10 बसों के जरिये लोगों को मतदाता महोत्सव में प्रतिभाग कराया जाएगा। इसके अलावा प्रोजेक्टर के जरिये दंगल फिल्म दिखाई जाएगी ताकि लोगों को अधिकाधिक संख्या में वोटिंग के लिए प्रेरित किया जा सके। एडीएम ने बताया कि मतदाता महोत्सव के दौरान विभिन्न स्कूलों के द्वारा सांस्कृतिक प्रोग्राम आयोजित किए जा रहे हैं। इसकी रूपरेखा तैयार कर ली गई है। इस कार्यक्रम में 10 हजार से अधिक स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों के शामिल होने की संभावनाएं जताई गई हैं। इसके लिए सभी उप जिलाधिकारियों को ड्यूटी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed