{"_id":"6aeb92f034d205bd9e0cdac9","slug":"leading-in-issuing-challans-lagging-in-collection-kanpur-news-c-12-1-knp1052-1704204-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: चालान में शहर आगे, वसूली में पीछे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: चालान में शहर आगे, वसूली में पीछे
विज्ञापन
कानपुर। बकाया कर जमा नहीं करने वाले व्यावसायिक वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग के विशेष प्रवर्तन अभियान में कार्रवाई और कर वसूली के आंकड़ों में अंतर देखने को मिला। 29 से 31 अक्तूबर तक चले अभियान में कानपुर नगर में सर्वाधिक 154 वाहनों के चालान और 31 वाहन बंद कराए गए, लेकिन कर वसूली 10.54 फीसदी ही रही। वहीं 13.92 फीसदी वसूली के साथ कन्नौज मंडल में पहले स्थान पर रहा। तीन दिवसीय अभियान के दौरान मंडल के छह जिलों में चौराहों और हाईवे पर वाहनों की जांच की गई।
मंडल में अभियान के दौरान कुल 399 वाहनों के चालान किए गए और 127 वाहन बंद कराए गए। कन्नौज में 51 चालान करने के साथ 24 वाहन बंद किए गए। कानपुर देहात में 78 चालान और 23 वाहन बंद कराकर 13.06 फीसदी कर वसूली हुई। औरैया में 44 वाहनों के चालान और 14 वाहन बंद करने के साथ 12.43 फीसदी कर वसूली हुई। इटावा में 41 चालान और 15 वाहन बंद कराए गए, जबकि वसूली 9.03 फीसदी रही। फर्रुखाबाद में 31 चालान और 20 वाहन बंद करने के बावजूद सबसे कम 5.74 फीसदी कर वसूली हुई।
वर्जन:
शासन के निर्देश पर तीन दिन विशेष अभियान चलाया गया। इसमें 399 वाहनों के चालान और 127 वाहन बंद किए गए हैं। कर वसूली में कन्नौज सबसे आगे और फर्रुखाबाद सबसे पीछे रहा है। - राहुल श्रीवास्तव, आरटीओ प्रवर्तन