{"_id":"6753f1292ffa7c45ce03aae5","slug":"lawyers-locked-the-tehsil-before-samadhan-diwas-raised-slogans-lawyers-agreed-after-adm-explained-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj: वकीलों ने समाधान दिवस से पहले तहसील में डाला ताला…जमकर की नारेबाजी, ADM के समझाने पर माने वकील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj: वकीलों ने समाधान दिवस से पहले तहसील में डाला ताला…जमकर की नारेबाजी, ADM के समझाने पर माने वकील
Sat, 07 Dec 2024 12:33 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 07 Dec 2024 12:33 PM IST
सार
Kannauj News: अधिवक्ता के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज करने से वकीलों में भारी आक्रोश है। इसके चलते वकीलों ने समाधान दिवस से पहले तहसील में ताला डाल दिया और जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
आक्रोशित वकीलों से वार्ता करते अपर जिलाधिकारी आशीष कुमार सिंह
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कन्नौज जिले के छिबरामऊ कस्बे में अधिवक्ता के खिलाफ सौरिख थाने में एससी-एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज होने से आक्रोशित वकीलों ने संपूर्ण समाधान दिवस से पहले ही तहसील भवन में ताला डाल दिया। वकीलों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इससे समाधान दिवस में आए अफसर भाग गए। डीएम और एसपी भी नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
वकीलों की मांग है कि जब तक मुकदमा वापस नहीं लिया जाएगा, तब तक वह समाधान दिवस नहीं होने देंगे। शनिवार को छिबरामऊ तहसील भवन में जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस होना था। दस बजे से पहले ही वकील तहसील सभागार पहुंच गए और लोगों को बाहर निकाल कर ताला लगा दिया। इससे समाधान दिवस में पहुंचे अफसर इधर उधर भाग गए।
विज्ञापन
सीओ की भूमिका भी संदिग्ध
वकीलों ने बताया कि सौरिख क्षेत्र के ग्राम हूसेपुर तुर्कन के प्रधानपति ने अधिवक्ता बलराम सिंह राजपूत निवासी नगला भौंसे के खिलाफ फर्जी एससी-एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज करा दिया है। इसमें थाना पुलिस समेत सीओ की भूमिका भी संदिग्ध रही है। जब तक मुकदमा वापस नहीं लिया जाएगा, तब तक संपूर्ण समाधान दिवस नहीं होने दिया जाएगा। मौके पर पहुंचे एडीएम के समझाने पर वकील मान गए, जिसके बाद संपूर्ण समाधान दिवस शुरू हो गया।
विज्ञापन