फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Lawyers burnt the effigy of Chief Secretary and DGP, boycott of judicial work of advocates continues

Kanpur: वकीलों ने मुख्य सचिव और डीजीपी का पुतला फूंका, अधिवक्ताओं का न्यायिक कार्य बहिष्कार जारी

Tue, 05 Sep 2023 03:43 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 05 Sep 2023 03:43 PM IST
सार

Kanpur News: अधिवक्ताओं के एक गुट ने घूम-घूम कर अदालती कामकाज ठप करा दिया। इससे दूर दराज से आए वादकारियों को मुकदमों में सामान्य तारीख लेकर वापस लौटना पड़ा।

विज्ञापन
Lawyers burnt the effigy of Chief Secretary and DGP, boycott of judicial work of advocates continues
मुख्य सचिव और डीजीपी का पुतला दहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हापुड़ में वकीलों पर किए गए लाठीचार्ज और उसके बावजूद दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज न करने और कार्रवाई न करने पर वकीलों का विरोध चल रहा है। यूपी बार काउंसिल के आह्वान पर अधिवक्ताओं ने मंगलवार को भी न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया।

विज्ञापन

बार एसोसिएशन ने बार लान में और लॉयर्स एसोसिएशन ने लॉयर्स एसोसिएशन गेट पर मुख्य सचिव और डीजीपी का पुतला दहन किया। अधिवक्ताओं ने पुलिस-प्रशासन मुर्दाबाद, अधिवक्ता एकता जिंदाबाद के नारे लगाते हुए पहले पुतले को कचहरी परिसर में घुमाया उसके बाद आग लगा दी।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं के एक गुट ने घूम-घूम कर अदालती कामकाज ठप करा दिया। इससे दूर दराज से आए वादकारियों को मुकदमों में सामान्य तारीख लेकर वापस लौटना पड़ा। बुधवार को भी न्यायिक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। वहीं, दोपहर को होने वाली वर्चुअल बैठक के बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed