फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Lawyer murder case: One named accused surrenders, police is checking CCTV footage

वकील हत्याकांड: एक नामजद आरोपी ने किया आत्मसमर्पण, पुलिस सीसीटीवी फुटेज कर रही चेक

Sat, 18 Dec 2021 09:51 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 18 Dec 2021 09:51 AM IST
सार

कानपुर बार एसोसिएशन के चुनाव में मतदान के दौरान हुए हंगामे और बवाल के बाद एल्डर्स कमेटी ने मतदान को स्थगित कर दिया था। इसके करीब आधे घंटे बाद तोप गेट के बगल में कुछ अधिवक्ताओं के बीच चुनावी चर्चा के दौरान संदिग्ध हालात में गोली चल गई थी।

विज्ञापन
Lawyer murder case: One named accused surrenders, police is checking CCTV footage
वकील हत्याकांड: घायल अवस्था में वकील को ले जाया गया था अस्पताल - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर बार एसोसिएशन चुनाव के दौरान गोली लगने से वकील की मौत के मामले में नामजद आरोपी तरू अग्रवाल पुलिस हिरासत में है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। आरोपी तरु अग्रवाल ने सुबह लगभग 5:30 बजे आत्मसमर्पण किया था। पुलिस ने बताया कि कैमरे के अनुसार 10-12 प्रत्यक्षदर्शी हैं। उनकी पहचान हो गई है। उनके बयान लेने के प्रयास किए जा रहे हैं। दो डाक्टरों का पैनल वीडियोग्राफी के साथ मृतक अधिवक्ता गौतम का पोस्टमार्टम शुरू करने जा रहा है। पोस्टमार्टम हाउस फोर्स तैनात कर दी गई है। धीरे धीरे वकील भी एकत्र हो रहे हैं।
विज्ञापन


कानपुर बार एसोसिएशन के चुनाव में मतदान के दौरान हुए हंगामे और बवाल के बाद एल्डर्स कमेटी ने मतदान को स्थगित कर दिया था। इसके करीब आधे घंटे बाद तोप गेट के बगल में कुछ अधिवक्ताओं के बीच चुनावी चर्चा के दौरान संदिग्ध हालात में गोली चल गई थी, जो एक के हाथ से छूते हुए दूसरे अधिवक्ता गौतम दत्त (30) के पेट में जा धंसी थी। गंभीर हालत में गौतम को हैलट में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन


गौतम की अधिवक्ता चाची संगीता द्विवेदी ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में चुनावी रंजिश में गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है। उधर, बार एसोसिएशन के चुनाव में दोबारा मतदान कराया जाए या फिर मतगणना इस पर एल्डर्स कमेटी शनिवार को फैसला लेगी। शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे हंगामे के कारण एल्डर्स कमेटी ने मतदान स्थगित कर दिया, तब तक 79 प्रतिशत मतदान हो सका था। शाम पांच बजे तोप गेट के पास स्थित अनवरगंज के फूलवाली गली निवासी अधिवक्ता गौतम दत्त के चैंबर के बाहर कुछ अधिवक्ता चुनाव पर चर्चा कर रहे थे। वह भी उसमें शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed