{"_id":"5fe1a5ed8ebc3e3eae6eea89","slug":"land-dispute-in-hardoi-up-youth-beaten-to-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: दरवाजे भैंस पहुंचने पर किसान की पीट-पीटकर हत्या, तीन भाइयों ने लाठी-डंडों से किए वार, रिपोर्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: दरवाजे भैंस पहुंचने पर किसान की पीट-पीटकर हत्या, तीन भाइयों ने लाठी-डंडों से किए वार, रिपोर्ट
Tue, 22 Dec 2020 01:39 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 22 Dec 2020 01:39 PM IST
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई जिले में पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम घानूनगला में सोमवार देर शाम दरवाजे भैंस पहुंचने पर तीन भाइयों ने किसान की लाठी डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।
घानूनगला निवासी सुनील उर्फ बबलू (47) पुत्र चंद्रपाल गांव में ही खेती करता था। सोमवार शाम उसकी भैंस परिवार के ही विद्यासागर के मकान के बाहर पहुंच गई। इसको लेकर विद्यासागर ने अपने पुत्र विनय व भाइयों रामसागर और गुड्डू के साथ मिलकर सुनील से गालीगलौज करना शुरू कर दिया।
सुनील ने विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर लाठी-डंडों से वार कर दिए। सुनील मौके पर ही गिर गया, जबकि आरोपी फरार हो गए। गांव के चौकीदार मुकेश नेे घटना की जानकारी पुलिस को दी और सुनील को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली पहुंचा।
विज्ञापन
पाली सीएचसी पर चिकित्सकों ने सुनील को मृत घोषित कर दिया। पचदेवरा पुलिस, सीओ शाहाबाद राकेश वशिष्ठ घटनास्थल पर पहुंचे और जानकारी ली। मृतक के भाई रिंकू की तहरीर पर विद्यासागर, राम सागर और गुड्डू पुत्रगण राजाराम व विनय पुत्र विद्यासागर के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीओ ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।