फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   land

कब्रिस्तान की जमीन पर नहीं हो रहा निर्माण

Sat, 06 Feb 2021 01:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
land
मूसानगर में पैमाइश करती राजस्व टीम व मौजूद लोग। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात/मूसानगर। आत्मदाह कांड मामले में शुक्रवार को विवादित भूमि की प्रशासन की ओर से पैमाइश कराई गई। जांच पड़ताल के बाद देरशाम एसडीएम सिकंदरा ने बताया कि कब्रिस्तान की जमीन पर निर्माण कार्य नहीं हो रहा था। जांच में कब्रिस्तान की जमीन पूरी तरह से सुरक्षित पाई गई है। इसी भूमि को लेकर 28 जनवरी को मूसानगर के दंपति ने अपने छह बच्चों के संग आत्मदाह की कोशिश की थी। जहां दो बच्चियों की मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन

एसडीएम के नेतृत्व में पांच लेखपाल व दो कानून गो की टीम ने पैमाइश की। दोनों पक्षों से तीन-तीन लोगों को भी टीम में शामिल किया गया।
मूसानगर कस्बे के गुलफान उर्फ गुलफाम ने 28 जनवरी को छह बच्चों व पत्नी समेत पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की थी। गुलफान का आरोप है कि कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध निर्माण कराया जा रहा है। डीएम ने एसडीएम सिकंदरा रमेश चंद्र के नेेतृत्व में टीम गठित कर विवादित भूमि की पैमाइश कराने के निर्देश दिए थे। शुक्रवार को पांच लेखपाल, दो कानून गो, तहसीलदार समेत पूरी टीम पैमाइश करने पहुंची। टीम ने सात घंटे की मशक्कत के बाद पैमाइश पूरी की। जिस गाटा संख्या में कब्रिस्तान दर्ज है, उसका सीमाकंन किया गया। इसके बाद उस गाटा में शामिल काश्तकारों के हिस्सा अलग किए गए। पैमाइश के दौरान दोनों तरफ से लोग मौजूद रहे। पुलिस बल भी बराबर मुस्तैद रहा।
विज्ञापन

एसडीएम सिकंदरा रमेश चंद्र ने बताया कि पैमाइश पूरी कर ली गई है। कब्रिस्तान की जमीन पर निर्माण नहीं कराया गया है। कब्रिस्तान की पूरी जमीन सुरक्षित है। कहा कि पूरी रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed