फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Lalan Sharma was given last farewell with guard of honour, last rites took place at Mehndi Ghat

गांधीवादी नेता का निधन: गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई लालन शर्मा को अंतिम विदाई, मेंहदी घाट पर हुआ अंतिम संस्कार 

Sun, 03 Oct 2021 06:26 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 03 Oct 2021 06:26 PM IST
सार

मेंहदी घाट पर पूर्व विधायक लालन शर्मा को गार्ड ऑफ ऑनर देने के बाद अंतिम संस्कार हुआ। मुखाग्रि सुख सागर मिश्र मधुर ने दी। 

विज्ञापन
Lalan Sharma was given last farewell with guard of honour, last rites took place at Mehndi Ghat
पूर्व विधायक लालन शर्मा को गार्ड ऑफ ऑनर देते पुलिसकर्मी और मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गांधीवादी नेता पूर्व विधायक लालन शर्मा का अंतिम संस्कार रविवार को गंगा किनारे मेंहदी घाट पर किया गया। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। अंतिम संस्कार के दौरान हरदोई, कन्नौज और फर्रूखाबाद के भी लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


गांधीवादी नेता लालन शर्मा का शनिवार दोपहर हरदोई में कैनाल रोड स्थित आवास पर निधन हो गया था।  वह तीन बार विधानसभा के और एक बार विधान परिषद के सदस्य भी रहे थे। इसके अलावा माधौगंज के ब्लाक प्रमुख भी रह चुके थे।
विज्ञापन


उनके पुत्र सुखसागर मिश्र मधुर हरदोई नगर पालिका के और भतीजा अनुराग मिश्र माधौगंज नगर पंचायत के अध्यक्ष हैं। उनके छोटे भाई धर्मज्ञ मिश्र भी विधायक रह चुके हैं। रविवार सुबह उनकी अंतिम यात्रा माधौगंज पहुंची और इसके बाद गंगा किनारे मेंहदी घाट के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेंहदी घाट पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देने के बाद अंतिम संस्कार हुआ। मुखाग्रि सुख सागर मिश्र मधुर ने दी। इस दौरान भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री और जिला पंचायत अध्यक्ष के पति पीके वर्मा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा, कानून मंत्री बृजेश पाठक के भाई राजेश पाठक, सांडी विधायक प्रभाष कुमार, सपा नेता सुभाष पाल, विशाल जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed