{"_id":"5c290d90bdec22569c67c0b8","slug":"lady-committed-suicide-after-dispute-of-cooking-food","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाना बनाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ झगड़ा, नींद खुली तो होश उड़ गए, गर्भवती ने उठाया दर्दनाक कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाना बनाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ झगड़ा, नींद खुली तो होश उड़ गए, गर्भवती ने उठाया दर्दनाक कदम
Sun, 30 Dec 2018 11:55 PM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 30 Dec 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के कल्याणपुर में रहने वाली गर्भवती महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। शनिवार को खाना बनाने की बात पर पति-पत्नी में झगड़ा हो गया था। इसके बाद रविवार सुबह महिला का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। छह महीने पहले ही दोनों की शादी हुई थी। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मायके वालों ने पति पर ही हत्या करने का आरोप लगाया, हालांकि कोई वजह नहीं बता सके।
आवास विकास-तीन निवासी ट्रक चालक कुलदीप की शादी उन्नाव की आरती (24) से 21 जून को हुई थी। आरती गर्भवती थी। इस कारण उसने अपनी छोटी बहन प्रीति को बुला लिया था। कुलदीप ने बताया कि शनिवार सुबह जल्दी खाना न बना पाने की बात पर उसका पत्नी से झगड़ा हो गया और वह भूखा ही ड्यूटी पर चला गया। देर रात घर लौटने पर इसी बात को लेकर फिर विवाद हुआ। इसके बाद वह कमरे में सो गया।
रविवार सुबह सात बजे उसकी नींद खुली तो आरती को दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका देखा। मौके पर पहुंचे आवास विकास चौकी प्रभारी मणि भूषण शुक्ला ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का ही लग रहा है। हालांकि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। कोई तहरीर मिलती है तो जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। सूचना पर आरती के पिता किशन बाथम व अन्य परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए थे। पोस्टमार्टम में पुष्टि हुई है कि आरती गर्भवती थी और उसकी मौत फांसी से हुई है।