फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Labourer found hanging at in-laws' house; murder alleged.

Etawah News: ससुराल में फंदे पर लटका मिला मजदूर, हत्या का आरोप

Sat, 27 Jun 2026 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Labourer found hanging at in-laws' house; murder alleged.
इटावा। सती मोहल्ले में गुरुवार देर रात एक मजदूर का शव मोबाइल टावर पर फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान 30 वर्षीय इकराम हुसैन के रूप में हुई है। परिजनों ने उसकी पत्नी और ससुराल पक्ष पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


बसरेहर याशी नगर निवासी इकराम मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी शादी छह वर्ष पहले आयशा से हुई थी, दंपती के तीन बच्चे हैं। मोहर्रम पर दो दिन पहले इकराम पत्नी के साथ ससुराल आया था। छोटे साले इमरान ने बताया कि गुरुवार शाम इकराम शराब के नशे में घर पहुंचा। पत्नी आयशा से कहासुनी के बाद वह कपड़े लेकर घर से निकल गया था। रात करीब 10 बजे लोगों ने उसका शव मोबाइल टावर पर दुपट्टे से लटका देखा। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

मृतक के पिता सहाबउद्दीन ने बहू आयशा पर खेत बंटवारे को लेकर विवाद का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पत्नी और उसके परिजनों ने इकराम की हत्या कर शव टावर पर लटकाया। प्रभारी निरीक्षक यशवंत सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदा लगाने से मौत हुई है। परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर आगे की जांच और कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed