{"_id":"939998333816be83fafda1f9e9165358","slug":"labour-start-working-to-make-ganga-free-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंधा तोड़ने गंगा में उतरे मजदूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंधा तोड़ने गंगा में उतरे मजदूर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Tue, 09 Feb 2016 02:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंचाई विभाग ने सोमवार को वाजिदपुद में गंगा पर अवैध रूप से बने बंधे को
विज्ञापन
तुड़वाने के लिए आठ मजदूर लगाए। मजदूर उन्नाव की तरफ फावड़े, गैंती से बंधा
तोड़ते रहे, वहीं पुलिस की मिलीभगत से शिकारी अवैध रूप से मछलियां भी
पकड़ते रहे।
‘अमर उजाला’ ने एक हफ्ते पहले गंगा में अवैध रूप से बंधा बनाने का मामला माई सिटी में प्रमुखता से उजागर किया। उसी दिन शहर आए नगर विकास मंत्री आजम खान ने इसे पढ़ते ही नगर विकास विभाग के सचिव एसपी सिंह को सभी संबंधित विभागों से वार्ता करते हुए मामले की जांच करने के आदेश दिए।
15 दिन में जांच रिपोर्ट भी तलब की। जांच चल रही है। सिंचाई विभाग की बैराज इकाई ने चार दिन पहले बंधे का वाजिदपुर की तरफ का हिस्सा तोड़ा। बैराज इकाई के अधिशासी अभियंता विजयवीर सिंह ने बताया कि इस पुराने बंधे का किनारे का हिस्सा तोड़ने के बाद आठ मजदूर लगाए गए हैं। मजदूरों से बंधे का उन्नाव की तरफ का हिस्सा तुड़वाया जा रहा है। धीरे - धीरे वे इसे तोड़ते हुए शहर की तरफ आएंगे।