फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Laborer's death, accused of recovering five lakhs in the name of treatment in private hospital, relatives blocked the way

मजदूर की मौत, प्राइवेट अस्पताल में इलाज के नाम पर पांच लाख वसूलने का आरोप, परिजनों ने मार्ग किया जाम

Sun, 10 Oct 2021 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Laborer's death, accused of recovering five lakhs in the name of treatment in private hospital, relatives blocked the way
मृतक के परिजनों से नोकझोक करती अस्पताल कर्मी। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। जहरीला कीड़ा काटने से गंभीर मजदूर की अकबरपुर के प्राइवेट अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर शव अस्पताल गेट पर रखकर हंगामा किया और जिला मुख्यालय मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे सीओ व कोतवाल ने परिजनों को समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

गजनेर थाना क्षेत्र के सरवनखेड़ा निवासी गणेश शंकर (40) पुत्र स्व. रामशंकर को शनिवार सुबह घर में किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर चाचा छोटे व गोरेलाल जिला अस्पताल अकबरपुर ले आए।
विज्ञापन

यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. श्रीप्रकाश ने उसे कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। इसी दौरान एक युवक परिजनों को बहलाकर गणेश शंकर को माती रोड स्थित राजावत अस्पताल ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि यहां उनसे इलाज के नाम पर 50 हजार रुपये तुरंत जमा करा लिए गए। शाम तक कुल पांच लाख रुपये जमा कराए गए। बाद में युवक की हालत गंभीर बताकर कानपुर ले जाने को कहा।
शक होने पर परिजनों ने देखा तो गणेश शंकर मृत मिला। जिस पर उन्होंने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। साथ ही अकबरपुर से जिला मुख्यालय जाने वाले रोड पर जाम लगा दिया। इससे दोनों तरफ का आवागमन बाधित हो गया।
सूचना पर सीओ अरुण कुमार व कोतवाल विनोद मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाकर शांत कराया। करीब आधा घंटे बाद जाम खुल सका। कोतवाल ने बताया कि परिजनों से तहरीर मांगी गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।
जिला अस्पताल से हैलट रेफर होने के बावजूद युवक को प्राइवेट अस्पताल ले जाने की पूर्व में भी शिकायतें रही हैं। इसमें जिला अस्पताल कर्मियों के भी शामिल होने की बात सामने आई है। अगर मृतक के परिजन लिखित शिकायत देते हैं तो कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. एके सिंह (सीएमओ)

जेवर गिरवी रखकर अस्पताल मेें जमा किए थे रुपये
मृतक के साले गोविंद ने बताया कि प्राइवेट अस्पताल में सुबह गणेश को भर्ती करने के लिए 50 हजार रुपये जमा करा लिए गए। इसके बाद और रुपयों की मांग की गई।
जिस पर उसकी मां रानी देवी ने दामाद का इलाज कराने के लिए जेवर तक गिरवी रख दिए और रुपयों का इंतजाम किया। इसके बाद भी बीच-बीच में रुपये मांग गए। जिसपर रिश्तेदारों व परिचितों से मांगकर जमा किए गए। शाम तक अस्पताल में कुल पांच लाख रुपये दिए।

अकबरपुर माती रोड़ पर कुर्सियां डाल कर जाम लगाए परिजन। (संवाद)

अकबरपुर माती रोड़ पर कुर्सियां डाल कर जाम लगाए परिजन। (संवाद)- फोटो : AKBARPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed