Banda: सीने में गोली मारकर मजदूर ने दी जान, पत्नी से था विवाद, मुकदमे से परेशान होकर उठाया आत्मघाती कदम
यूपी के बांदा जिले में युवक ने सीने में तमंचे से गोली मारकर जान दे दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांदा जिले के नरैनी में पत्नी से विवाद के चलते मुकदमे से परेशान युवक ने सीने में तमंचे से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। दिनदहाड़े की घटना से पड़ोसी हतप्रभ रह गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल कामुआयना कर तमंचा बरामद कर लिया है। डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम ने भी जांच की। घटना का कारण पत्नी से विवाद व मुकदमा बाजी बताया जा रहा है।
कोतवाली क्षेत्र के मुकेरा गांव निवासी शाहिद (33) दो साल से किराए का मकान लेकर शंकर बाजार, पुकारी गांव में रहता था। मंगलवार को सुबह 11 बजे करीब घर में कुर्सी में बैठकर सीने में तमंचे से खुद को गोली मार ली। घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर उसका बड़ा भाई रमजान रहता है। गोली की आवाज सुनाई देने पर रमजान समेत पड़ोसी उसके घर की ओर दौड़ पड़े। उन्होंने घटनास्थल पर लहूलुहान मृत पड़े शाहिद को देखकर पुलिस को सूचना दी।
प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला है। घटना स्थल से 315 बोर का तमंचा बरामद किया गया है। बड़े भाई रमजान की सूचना पर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।- अरविंद सिंह गौर कोतवाल, नरैनी कोतवाली
पत्नी से विवाद का मामला सामने आया है। मुकदमे से परेशान होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड से भी जांच कराई गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। - लक्ष्मी निवास मिश्र अपर एसपी, बांदा