{"_id":"6a76467af28ea42c91020faf","slug":"kvm-and-surya-school-won-the-highest-number-of-medals-at-the-divisional-shooting-competition-kanpur-news-c-362-1-ka11003-153540-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: मंडलीय शूटिंग प्रतियोगिता में केवीएम और सूर्या स्कूल ने जीते सर्वाधिक पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: मंडलीय शूटिंग प्रतियोगिता में केवीएम और सूर्या स्कूल ने जीते सर्वाधिक पदक
विज्ञापन
कानपुर। 70वीं मंडलीय शूटिंग प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन शुक्रवार को घाटमपुर स्थित सूर्या पब्लिक इंटर कॉलेज में हुआ। इसमें सूर्या पब्लिक इंटर कॉलेज घाटमपुर और कानपुर विद्या मंदिर महिला इंटर कॉलेज ने 4-4 पदक जीतकर पहला स्थान हासिल किया। पीप साइट स्पर्धाओं में इटावा के खिलाड़ियों ने दबदबा कायम किया।
अंडर-19 राइफल शूटिंग बालक वर्ग में हलीम मुस्लिम इंटर कॉलेज के अहमद फजील और बालिका वर्ग में गुरु नानक विद्या गर्ल्स इंटर कॉलेज की अनामिका ने स्वर्ण पदक जीता। तृप्ति वर्मा दूसरे तथा कानपुर विद्या मंदिर महिला इंटर कॉलेज की नंदनी तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर-19 पिस्टल बालिका वर्ग में कानपुर विद्या मंदिर महिला इंटर कॉलेज की मेघा ने पहला स्थान प्राप्त किया। शिवानी निषाद दूसरे और रिशिका तीसरे स्थान पर रहीं।
अंडर-14 पिस्टल बालक वर्ग में मेजबान सूर्या पब्लिक इंटर कॉलेज घाटमपुर के उत्कर्ष सचान ने स्वर्ण पदक जीता। बीएनएसडी शिक्षा निकेतन के नभ्य शुक्ला दूसरे और सूर्या पब्लिक इंटर कॉलेज के कृष्णा सिंह तीसरे स्थान पर रहे। राइफल बालक वर्ग में बीएनएसडी शिक्षा निकेतन के राजवीर शर्मा और बालिका वर्ग में कानपुर विद्या मंदिर महिला इंटर कॉलेज की परी चतुर्वेदी प्रथम रहीं।
विज्ञापन
अंडर-17 राइफल शूटिंग बालक वर्ग में सूर्या पब्लिक इंटर कॉलेज के यशवीर प्रथम और हलीम मुस्लिम इंटर कॉलेज के मोहम्मद यासीन द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में श्री गुरु नानक विद्या गर्ल्स इंटर कॉलेज की सेजल साहू ने स्वर्ण पदक जीता। प्रियांशी साहू दूसरे और कानपुर विद्या मंदिर महिला इंटर कॉलेज की जाह्नवी निषाद तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर-17 पिस्टल बालिका वर्ग में सूर्या पब्लिक इंटर कॉलेज की इति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
पीप साइट स्पर्धाओं में इटावा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा। अंडर-17 बालक वर्ग में हरिओम प्रथम, दिव्यांशु द्वितीय और देवांश शर्मा तृतीय रहे। बालिका वर्ग में कीर्ति कुमारी ने पहला स्थान हासिल किया। अंडर-19 बालक वर्ग में राघव प्रथम, छोटू सिंह द्वितीय और गौरव राठौर तृतीय रहे, जबकि बालिका वर्ग में सिया ने पहला और अनुष्का ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट निशानेबाजी का प्रदर्शन कर दर्शकों की सराहना बटोरी।