फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kutcha house collapses after heavy rains, mother-son injured in debris

तेज बारिश के बाद कच्चा मकान ढहा, मलबे में दबकर मां-बेटा घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Fri, 06 Mar 2020 09:01 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 06 Mar 2020 09:01 PM IST
विज्ञापन
Kutcha house collapses after heavy rains, mother-son injured in debris
बारिश से कच्चा मकान ढहा, मलबे में दबकर मां-बेटा घायल - फोटो : अमर उजाला
औरैया सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव लुहियापुर में गुरुवार की देर रात बारिश के चलते एक कच्चा मकान ढह गया। जिससे उसमें सो रहे मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। मकान ढहने की जानकारी पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने कोतवाली पुलिस को फोन से जानकारी दी।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को मलबे  से बाहर निकालकर आनन-फानन में उसे 50 शैय्या युक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें चिंताजनक हालत में सैफई रेफर कर दिया। लुहियापुर गांव निवासी मंगल सिंह का गांव में कच्चा मकान है।
विज्ञापन




 

गुरुवार की सुबह हुई बारिश से उसका कच्चा मकान पूरी तरह से भीग गया। गुरुवार की रात जब मंगल सिंह का पुत्र शिवा (13) व पत्नी ममता (42) घर में सो रहे थे। तभी देर रात अचानक घर भरभरा कर गिर गया। जिससे घर में सो रहे मां-बेटा दोनों मलबे में दब गए।

घर गिरने से हुई जोरदार आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और मलबे को हटाने में जुट गए। इस बीच गांव वालों ने कोतवाली पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से मलबे में दबे शिवा व ममता देवी को बाहर निकाला तथा आनन-फानन में उन्हें 50 शैय्या युक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां से डॉक्टरों ने दोनों की गंभीर हालत को देख दोनों को सैफई रेफर कर दिया। घटना के संबंध में गांव वालों ने बताया कि मंगल सिंह गरीब व्यक्ति है। खेती करके वह किसी तरह से अपने परिवार का भरण पोषण करता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed