{"_id":"6561cd0fd3f864c78a099697","slug":"kushagra-murder-chargesheet-will-be-filed-against-the-accused-soon-it-may-take-time-for-the-forensic-report-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushagra Murder: जल्द दाखिल होगी आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट, फोरेंसिक रिपोर्ट आने में लग सकता है वक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushagra Murder: जल्द दाखिल होगी आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट, फोरेंसिक रिपोर्ट आने में लग सकता है वक्त
Sat, 25 Nov 2023 04:05 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 25 Nov 2023 04:05 PM IST
सार
Kanpur News: एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि वारदात से जुड़े साक्ष्यों की फोरेंसिक रिपोर्ट आने में वक्त लग सकता है। इसलिए आरोपी रचिता, प्रभात व शिवा के खिलाफ चार्जशीट लगभग तैयार हो चुकी है।
विज्ञापन
kushagra murder case
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर में कपड़ा कारोबारी मनीष कनौडिया के इकलौते बेटे कुशाग्र के अपहरण व हत्या के मामले में आरोपी ट्यूशन टीचर, उसके प्रेमी समेत तीनों आरोपियों के खिलाफ जल्द चार्जशीट दाखिल होगी। रायपुरवा थाना क्षेत्र के आचार्यनगर निवासी कपड़ा कारोबारी मनीष कनौडिया के बेटा कुशाग्र का 30 अक्तूबर को फिरौती के लिए अपहरण करने के बाद हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
प्रकरण में कुशाग्र की पूर्व ट्यूशन टीचर रचिता वत्स, उसके प्रेमी प्रभात शुक्ला और प्रभात के दोस्त शिवा गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पुलिस सू्त्रों के मुताबिक 18 नवंबर को फिरौती वाले पत्र व उससे संबंधित सामग्री को जांच के लिए लखनऊ की फोरेंसिक लैब भेजा गया है
विज्ञापन
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि वारदात से जुड़े साक्ष्यों की फोरेंसिक रिपोर्ट आने में वक्त लग सकता है। इसलिए आरोपी रचिता, प्रभात व शिवा के खिलाफ चार्जशीट लगभग तैयार हो चुकी है। जल्द विवेचक अखिलेश सिंह चार्जशीट दाखिल करेंगे। फोरेंसिक रिपोर्ट आने पर पार्ट चार्जशीट दाखिल की जाएगी।
विज्ञापन