फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kushagra murder case After watching crime serial Kushagra s teacher and her lover hatched a conspiracy

प्यार, तंगी और मर्डर: क्राइम सीरियल देख कुशाग्र की टीचर और उसके प्रेमी ने रची साजिश...मारने से पहले भी तड़पाया

Wed, 01 Nov 2023 09:02 AM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, कानपुर
माई सिटी रिपोर्टर, कानपुर Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 01 Nov 2023 09:02 AM IST
सार

पूछताछ में पता चला कि कुशाग्र अपनी टीचर रचिता और उसके प्रेमी प्रभात से जिंदगी की भीख मांगता रहा पर दोनों को उस मासूम पर तरस नहीं आया। उन्होंने बेरहमी से नारियल की रस्सी से उसका गला घोंटकर हत्या कर दिया। इसके बाद उसके साथ पैर भी उसी रस्सी से बांधकर एक कमरे में फेंक दिया।

विज्ञापन
Kushagra murder case After watching crime serial Kushagra s teacher and her lover hatched a conspiracy
कुशाग्र, रचिता और प्रभात व उसका साथी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुशाग्र हत्याकांड का खुलासा हुआ, तो हर किसी का कलेजा कांप गया। पूछताछ में पता चला कि कुशाग्र अपनी टीचर रचिता और उसके प्रेमी प्रभात से जिंदगी की भीख मांगता रहा पर दोनों को उस मासूम पर तरस नहीं आया। उन्होंने बेरहमी से नारियल की रस्सी से उसका गला घोंटकर हत्या कर दिया। इसके बाद उसके साथ पैर भी उसी रस्सी से बांधकर एक कमरे में फेंक दिया। जांच में सामने आया है कि प्रभात और रचिता ने एक दिन क्राइम सीरियल देखकर दोनों की चर्चा हुई और ये तय किया गया कि कुशाग्र उनके पास सॉफ्ट टारगेट है। इससे उनकी आर्थिक तंगी दूर हो सकती है।

विज्ञापन

रचिता ने प्रभात के साथ साझे में किस्तों पर स्कूटी ली थी। परिजनों के मुताबिक वह किसी से मतलब नहीं रखती थी। न जाने आखिर ऐसी क्या मजबूरी आ गई, जिससे उसे ये कदम उठाना पड़ा। परिवार वाले किसी भी हालत में ये मानने को तैयार नहीं कि रचिता ने ये काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूटी की किस्त भी का समय हो चुका था। भाई बहन की फीस भेजने के बाद रचिता के पास कुछ बचता नहीं था। प्रभात और रचिता लगभग रोज ही मिलते थे। एक दिन क्राइम का सीरियल देखकर दोनों की चर्चा हुई और ये तय किया गया कि कुशाग्र उनके पास सॉफ्ट टारगेट है। इससे उनकी आर्थिक तंगी दूर हो सकती है। पूरा प्लान बना लिया गया और रैकी की गई। 

विज्ञापन

तय हुआ कि घर के बाहर के कमरे में किसी का आना जाना नहीं है तो वहीं कुशाग्र को बंधक बनाकर रखा जाएगा। सब कुछ तय होने के बाद रचिता ने कुशाग्र को गुंजन टाकीज के पास से लिया और उसकी स्कूटी से ही प्रभात के घर पहुंच गई। खुद तो दूसरी तरफ चली गई लेकिन कुशाग्र को प्रभात के पास बाहर के कमरे में ले गए थे। फिर वहीं पर उसकी हत्या कर दी। सीसीटीवी फुटेज में भी 35 मिनट कमरे के अंदर रहने की बात सामने आई है। 

फोन पर रचिता लेती रही जानकारी
शाम चार बजे घर से कुशाग्र कोचिंग के लिए निकला था। जरीब चौकी चौराहे के पास प्रभात ने उसे बहाने से रोका और अपने घर ले गया। पुलिस सूत्रों की मानें तो वह दूसरे घरों में बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने भी गई। अब तक उसे हत्या की जानकारी हो चुकी थी। शाम से ही उसने कुशाग्र की मां सोनिया को कॉल कर उसकी लोकेशन लेनी शुरू कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed