फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kumar vishwas come for poet conference at iit kanpur

किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़े है...

Fri, 16 Dec 2016 11:05 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 16 Dec 2016 11:05 PM IST
सार

- आईआईटी में राहत इंदौरी, कुमार विश्वास और मुमताज नसीम ने बिखेरे जलवे
- राजनीति के साथ खूब चले प्यार मोहब्बत के तीर

विज्ञापन
kumar vishwas come for poet conference at iit kanpur
डेमो

विस्तार

51वीं आईआईटी स्पोर्ट्स मीट में शुक्रवार की शाम देश के बेहतरीन कवियों के नाम रही। देर शाम आईआईटी के ओएटी में शुरू हुए कवि सम्मेलन में मशहूर गीतकार और शायर राहत इंदौरी, कुमार विश्वास और मुमताज नसीम ने शिरकत की। मुमताज ने शायरी और गजलों से शाम की शुरूआत की। उनकी हर खूबसूरत नग्मों ने आईआईटीयंस को मदहोश कर दिया। फिर क्या मुमताज के लिए जो तालियां बजनी शुरू हुई थी वो देर रात कुमार विश्वास के अंतिम पंक्ति तक बजती रही।
विज्ञापन


बदरिया वहां जाकर बरसो जहां रे मोरे सावरिया...
अलीगढ़ से आई गजलकार और शायर मुमताज नसीम ने अपने ही अंदाज में आईआईटीयंस को अपना दिवाना बनाया। उनके गीत बदरिया रे...वहां जाकर बरसो जहां रे मोरे संवरिया... ने आईआईटीयंस की खूब तालियां बटोरीं। मुमताज ने गजलों की एक से बढ़कर एक लाइनें पेश की।
विज्ञापन


इंदौरी ने प्यार से साधा पीएम पर निशाना....
राहत इंदौरी का शायराना अंदाज भी आईआईटीयंस को खूब भाया। उन्होंने प्यार मोहब्ब्त की बातों के साथ पीएम मोदी पर भी निशाना साध दिया। उन्होंने अपनी पंक्तियां ‘फैसला जो कुछ हो मंजूर होना चाहिए...जंग हो या इश्क को भरपूर होना चाहिए। जिनकी कट चुकी है उम्र पत्थर तोड़ते-तोड़ते, अब तो उन हाथों में कोहिनूर होनी चाहिए’। उनकी अगली पंक्ति ‘जो आज साहिबेमद हैं वो कल नहीं होंगे। किराएदार हैं, जाती मकान थोड़े ही हैं... सभी का खून शामिल है यहां की मिट्टी में...ये किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़े है...’ पर हॉल में मौजूद सभी ने खड़े होकर तालियां बजाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वास ने गुदगुदी के साथ चलाए राजनीतिक बाण
कवि और आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास ने आईआईटींय को खूब गुदगुदाया। संचालन की भूमिका निभाते हुए विश्वास ने कई बार आईआईटीयंस की चुटकी ली। उन्होंने देश में बढ़ती आबादी पर पीएम मोदी और उनके समर्थकों पर भी निशाना साधा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed