{"_id":"68c1cbc52e423c502f0a0da7","slug":"kulpahars-manmohans-artworks-displayed-in-saudi-arabia-kanpur-news-c-225-1-mah1001-117884-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: कुलपहाड़ के मनमोहन की कलाकृतियों का सऊदी अरब में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: कुलपहाड़ के मनमोहन की कलाकृतियों का सऊदी अरब में प्रदर्शन
Thu, 11 Sep 2025 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 11 Sep 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
फोटो 10 एमएएचपी 05 परिचय-कुलपहाड़ के मनमोहन की कलाकृतियां देखते सऊदी अरब के राजदूत डाॅ. सुहैल ए
कुलपहाड़ (महोबा)। कस्बा कुलपहाड़ निवासी मनमोहन सोनी ने सऊदी अरब में आयोजित प्रदर्शनी में अपनी कलाकृतियों का प्रदर्शन किया। उनकी कलाकृतियों की सराहना करते हुए जमकर खरीदारी की।
एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल ऑफ हैंडीक्राफ्ट और सऊदी अरब किंगडम के संयुक्त तत्वावधान में रियाद में शुरु हुई हस्तशिल्प प्रदर्शनी का उद्घाटन सऊदी अरब के राजदूत डाॅ. सुहैल एजाज खान ने किया। इस हस्तशिल्प प्रदर्शनी में महोबा जिले के कस्बा कुलपहाड़ निवासी हस्तशिल्पी मनमोहन सोनी समेत भारत से चार हस्तशिल्पियों को रियाद में चल रही हस्तशिल्प प्रदर्शनी में अपनी कलाकृतियों का प्रदर्शन व बिक्री के लिए आमंत्रित किया है।
राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार से सम्मानित मनमोहन सोनी इसके पहले मास्को में अपनी कला का प्रदर्शन कर चुके हैं। विदेशी व सऊदी अरब के लोगों ने मनमोहन की कलाकृतियों की खरीद की। सऊदी अरब के राजदूत ने भी पीतल से निर्मित कलाकृतियों को सराहा। इस मौके पर ईपीसीएच एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल ऑफ हैंडीक्राफ्ट के चेयरमैन नीरज खन्ना, बोर्ड ऑफ डायरेक्टर सलमान आजम व ईपीसीएच के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर आरके वर्मा मौजूद रहे।