{"_id":"5e174dbf8ebc3e87da177bbc","slug":"kuldeep-singh-case-misdeed-victim-s-uncle-did-not-get-blood-pressure-medicine","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कुलदीप सेंगर प्रकरण: दुष्कर्म पीड़िता के चाचा को कहने के बाद भी नहीं मिली दवा, कोर्ट ने फटकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुलदीप सेंगर प्रकरण: दुष्कर्म पीड़िता के चाचा को कहने के बाद भी नहीं मिली दवा, कोर्ट ने फटकारा
Thu, 09 Jan 2020 10:08 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 09 Jan 2020 10:08 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव कोर्ट में भारी सुरक्षा के बीच पहुंचा किशोरी का चाचा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव में कुलदीप सेंगर प्रकरण में दुष्कर्म पीड़िता के चाचा की गुरुवार को विभिन्न न्यायालयों में विचाराधीन छह मुकदमों में सुनवाई पेशी हुई। दिल्ली पुलिस आरोपी चाचा को कड़ी सुरक्षा में तिहाड़ जेल से सुबह 10:30 बजे जिला सत्र न्यायालय लेकर पहुंची। अपर सत्र न्यायाधीश षष्ठ के न्यायालय में विचाराधीन प्राण घातक हमले में उन्हें पेश किया गया।
लेकिन विवेचक के न आने से मामले के सुनवाई की अगली तिथि 22 जनवरी दी गई। वकीलों की हड़ताल होने से अन्य पांच मामलों की सुनवाई 17 जनवरी हो होगी। दुष्कर्म पीड़िता के चाचा को न्यायालय में पेशी के लिए दिल्ली पुलिस गुरुवार सुबह कड़ी सुरक्षा में न्यायालय लाई। एडीजे षष्ठ अहसान उल्ला खां के न्यायालय में विचाराधीन प्राण घातक हमले के मामले में सुनवाई के लिए पेश किया गया।

लेकिन विवेचक केपी सिंह के न आने से कार्रवाई पूरी नहीं हो सकी। पिछली पेशी में न्यायालय ने विवेचक की उपस्थित के लिए माखी थाने सम्मन भेजा था। थाने से भेजी गई रिपोर्ट में कहा गया कि इस मामले की विवेचना सीबीआई ने की थी। जिसमें तत्कालीन माखी थाना के विवेचक केपी सिंह दोषी मिले थे। वह तिहाड़ जेल में बंद हैं।
इस पर न्यायालय ने तिहाड़ जेल अधीक्षक को विवेचक को न्यायालय में हाजिर करने के निर्देश दिए हैं। जिसमें 22 जनवरी को हर हाल में विवेचक को उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। वकीलों की हड़ताल होने से करीब एक घंटे बाद 11:30 में पुलिस आरोपी चाचा को लेकर दिल्ली चली गई। चाचा पर दर्ज अन्य पांच मामलाें की सुनवाई के लिए 17 जनवरी की तारीख दी गई।

इसके अलावा एसीजेएम तृतीय न्यायालय में चल रहे झूठी सूचना देकर कब्र खुदवाने के मुकदमे, झूठा प्रार्थनापत्र देने, पीड़िता के उम्र संबधी फर्जी अभिलेख प्रस्तुत करने, मानहानि व न्यायिक अभिलेखों में सफेदा लगाने के मुकदमों की सुनवाई के लिए 17 जनवरी की तारीख तय की गई। आरोपी के अधिवक्ता अजेंद्र अवस्थी ने बताया कि प्राणघातक हमले के मामले में ही पेशी हुई है। अन्य पांच मामलों की सुनवाई के लिए 17 जनवरी की तिथि दी गई है।
चाचा बोला-नहीं मिली ब्लड प्रेशर की दवा
दिल्ली तिहाड़ जेल से न्यायालय आए आरोपी चाचा ने गाड़ी से उतरते ही आरोप लगाया कि वह ब्लड प्रेशर के मरीज हैं। लेकिन उन्हें दवा नहीं खिलाई गई। साथ रहे अधिकारियों से कहा गया लेकिन उन्होंने सुनवाई नहीं की।