{"_id":"69d177fcb5db50b05e0d008c","slug":"kuldeep-ashok-alok-and-prince-won-gold-medals-kanpur-news-c-362-1-ka11003-144782-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: कुलदीप, अशोक, आलोक और प्रिंस ने जीते स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: कुलदीप, अशोक, आलोक और प्रिंस ने जीते स्वर्ण पदक
विज्ञापन
कानपुर। विष्णुपुरी स्थित सेठ मोतीलाल खेड़िया सनातन धर्म इंटर कॉलेज में शनिवार को दो दिवसीय कानपुर मंडलीय पावरलिफ्टिंग व ओपन डेडलिफ्ट चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न स्कूलों और जिमों से 300 से अधिक खिलाड़ियों ने अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन उत्तर प्रदेश पावरलिफ्टिंग टीम में किया जाएगा। विभिन्न भार वर्गों में कुलदीप, अशोक, आलोक और प्रिंस ने स्वर्ण पदक जीते।
पहले दिन 53 किलोग्राम भार सब जूनियर वर्ग में कुलदीप शर्मा ने स्वर्ण, अभय राठौर ने रजत और प्रियांशु शर्मा ने कांस्य पदक जीता। जूनियर वर्ग में अशोक मौर्य ने स्वर्ण, आनंद कुमार ने रजत और आदेश कुमार ने कांस्य पदक अपने नाम किया। 59 किलोग्राम भार सब जूनियर वर्ग में आलोक चौरसिया ने स्वर्ण, आकाश वर्मा ने रजत और स्वयं जायसवाल ने कांस्य पदक जीता। जूनियर वर्ग में प्रिंस ने स्वर्ण, आर्यन प्रजापति ने रजत और अनुराग सविता ने कांस्य पदक हासिल किया।
59 किलोग्राम भार सीनियर वर्ग में अशोक मौर्य ने स्वर्ण, प्रांजुल कश्यप ने रजत और बृजेश राजपूत ने कांस्य पदक अपने नाम किया। इससे पहले कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज प्रबंधक डॉ. कमल किशोर गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर वीएसएसडी कॉलेज की डायरेक्टर डॉ. अंशु सिंह, उत्तर प्रदेश पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के सचिव राहुल शुक्ला और कानपुर पावरलिफ्टिंग संघ के सचिव सौरभ गौर समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे।