फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kuber murder case, Accused woman arrested after 20 months, had committed murder for not returning the money

कुबेर हत्याकांड: आरोपी महिला 20 माह बाद गिरफ्तार, रुपये न लौटाने पर भांजे के साथ मिलकर की थी हत्या

Thu, 01 Aug 2024 01:01 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 01 Aug 2024 01:01 PM IST
सार

Kanpur News: आरोपी महिला ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि पूछताछ में ऊषा ने बताया कि उसने दो बीघा जमीन बेचकर दो लाख रुपये कुबेर को दिए थे, जिससे उसने मोपेड खरीदने के साथ ही परचून की दुकान खोली थी।कई बार रुपये मांगने पर कुबेर ने देने से मना कर दिया। इसी के बाद उसने मुंह बोले भांजे के साथ मिलकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
Kuber murder case, Accused woman arrested after 20 months, had committed murder for not returning the money
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कानपुर में बिधनू पुलिस ने हत्या के एक मामले में पिछले 20 महीने से फरार चल रही महिला हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। महिला ने रुपये लेने के बाद वापस न लौटाने पर मुंहबोले भांजे के साथ मिलकर मृतक की हत्या कर दी थी। बीते 13 नवंबर 2022 को हत्यारों ने खड़ेसर गांव निवासी परचून दुकानदार कुबेर सिंह (58) की हत्या कर शव को बोरी में भरकर डीप फ्रीजर में बंद कर दिया था।

विज्ञापन

घटना के चार दिन बाद पुलिस ने भतीजे सुरेश की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में पता चला कि ऊषा अक्सर कुबेर के खड़ेसर स्थित घर आकर एक-एक महीने रुकती थी। इसी आधार पर पुलिस ने जब बांदा के पिपहरी निवासी ममेरे भाई शिव सेवक सिंह उर्फ पहलवान और उसकी पैलानी निवासी मुंह बोली विधवा मामी ऊषा का बेंजाडीन टेस्ट कराया, तो दोनों के हाथ पैर में खून पाया गया था।
विज्ञापन

चार जनवरी को हत्यारोपी शिवसेवक उर्फ पहलवान ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया लेकिन तब से ऊषा फरार थी। मुखबिर की सूचना पर बुधवार सुबह पुलिस ने शंभुआ बिजली उपकेंद्र के पास बस का इंतजार कर रही ऊषा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में ऊषा ने बताया कि उसने दो बीघा जमीन बेचकर दो लाख रुपये कुबेर को दिए थे, जिससे उसने मोपेड खरीदने के साथ ही परचून की दुकान खोली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हत्यारोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजा
कई बार रुपये मांगने पर कुबेर ने देने से मना कर दिया। इसी के बाद उसने मुंह बोले भांजे पहलवान के साथ मिलकर हथौड़े से कुबेर के सिर पर वार कर हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को बोरी में भरकर डीप फ्रीजर में बंद कर भाग निकले थे। बिधनू इंस्पेक्टर जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हत्यारोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed