{"_id":"68619eafba8622d46f0232af","slug":"kshatriya-sabha-honoured-meritorious-students-kanpur-news-c-362-1-ka11006-126346-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: क्षत्रिय सभा ने मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: क्षत्रिय सभा ने मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
विज्ञापन
क्षत्रिय सभा की ओर से सम्मानित छात्र-छात्राएं।
- फोटो : संवाद
कानपुर। क्षत्रिय सभा कानपुर नगर व देहात ने रविवार को रामादेवी स्थित गेस्ट हाउस में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। यह आयोजन पूर्व विधायक व सभा अध्यक्ष लाल सिंह तोमर के मार्गदर्शन में हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर किया गया। लाल सिंह तोमर ने कहा कि प्रतिभावान मेधावी छात्र ईमानदारी, निष्ठा के साथ श्रेष्ठ प्रदर्शन करें। समारोह में सरसौल ब्लॉक क्षेत्र से शामिल डॉ. विजयलक्ष्मी सिंह ने सरकार से मांग की कि ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए विशेष शैक्षणिक योजनाएं चलाई जाएं।
समारोह में नगर व देहात से आर्या सिंह भदौरिया, अर्शदीप राजपूत, वैभवी सिंह, पीयूष सिंह, अनिकेत सिंह चौहान, आस्था सिंह भदौरिया, वैष्णवी सिंह समेत 130 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि क्षत्रिय सभा के महामंत्री सुधीर सिंह मोहितिया, उपाध्यक्ष एसआरएन सिंह व अन्य पदाधिकारियों ने छात्रों को प्रमाणपत्र व स्मृति चिह्न भेंट कर प्रोत्साहित किया। राष्ट्रगान एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। यहां पर सुधीर सिंह भदौरिया, ईआरएन सिंह, राजू सिंह राजावत, राम सिंह कछवाह, जगदीप सिंह परमार, रोहित सिंह तोमर, राहुल सिंह तोमर, अरुण तोमर, विक्रम सिंह, अनुराग सिंह, यशवीर सिंह आदि रहे।