{"_id":"69a0ad10023b67b210006df8","slug":"kritika-and-abdul-won-the-100-meter-race-kanpur-news-c-362-1-ka11003-142499-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: 100 मीटर दौड़ में कृतिका और अब्दुल ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: 100 मीटर दौड़ में कृतिका और अब्दुल ने मारी बाजी
विज्ञापन
कानपुर। डीएवी कॉलेज में आयोजित डॉ. नागेंद्र स्वरूप मेमोरियल वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन गुरुवार को ट्रैक स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। महिला वर्ग की 100 मीटर दौड़ में कृतिका हजारिया प्रथम, अपर्णा भारद्वाज द्वितीय और कीर्ति त्रिपाठी तृतीय रहीं। पुरुष वर्ग में अब्दुल प्रथम, नितिन कुमार द्वितीय तथा अनुज सिंह तृतीय रहे।
200 मीटर दौड़ में अपर्णा भारद्वाज पहले, कीर्ति त्रिपाठी दूसरे और सहाना सिंह तीसरे स्थान पर रहीं। 1600 मीटर रेस में काजल सिंह प्रथम, अपर्णा भारद्वाज द्वितीय और आकांक्षा शर्मा तृतीय रहीं। महिला वर्ग की 400 मीटर रिले रेस में अहाना सिंह, कृतिका हजारिया, प्रीति तिवारी और अंकित सिंह की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
काजल सिंह, अपर्णा भारद्वाज, श्रद्धा यादव और आकांक्षा शर्मा की टीम दूसरे और श्रेया सिंह, ज्योति ठाकुर, दीक्षा यादव और कृतिका त्रिपाठी की टीम तीसरे स्थान पर रही। पुरुष वर्ग की 200 मीटर रेस में नितिन कुमार त्रिवेदी ने पहला, अब्दुल सहन खान ने दूसरा और राजेश कुमार ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन
1600 मीटर रेस में राजेश कुमार ने पहला स्थान पाया। रिले रेस में अब्दुल सहन खान, तनिष्क खत्री, पिंटू और विशाल कुमार यादव की टीम विजेता रही। आकाश जायसवाल, रजत वाजपेयी, हर्ष गुप्ता और फूल कुमार की टीम ने द्वितीय तथा योगेश सिंह, अवधेश शर्मा और आयुष पटेल की टीम तृतीय स्थान पर रही।