फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   KPM to get cardiologist, radiologist, skin specialist

Kanpur News: केपीएम को मिलेंगे कॉर्डियोलॉजिस्ट, रेडियोलॉजिस्ट, स्किन स्पेशलिस्ट

Thu, 04 Jun 2026 01:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
KPM to get cardiologist, radiologist, skin specialist
कानपुर। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने बुधवार को केपीएम अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों के स्वास्थ्य लाभ, इलाज की जानकारी ली। कुछ टाइल्स टूटे देख मरम्मत कराने के लिए कहा। समीक्षा बैठक में उन्होंने अस्पताल में खाली पड़े कॉर्डियोलॉजिस्ट, रेडियोलॉजिस्ट और चर्म रोग विशेषज्ञ की तैनाती के लिए प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। तब तक सीएमओ के माध्यम से इन विशेषज्ञों को आउटसोर्स पर रखने के लिए कहा।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री दोपहर में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के साथ केपीएम अस्पताल पहुंचे। अस्पताल के वार्डों का निरीक्षण कर मरीजों से इलाज के बारे में पूछा। मरीजों के संतोष जताने के बाद उप मुख्यमंत्री ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) कार्यालय में समीक्षा बैठक की। इसमें अस्पताल के सीएमएस डॉ. एके शुक्ला ने आईआईटी की रिपोर्ट का हवाला देकर बताया कि परिसर का सुदृढ़ीकरण नहीं हो सकता। इस पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मरीजों के हित में छिटपुट मरम्मत कार्य कराएं, ताकि उन्हें दिक्कतें न हों। इस दौरान सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी, जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की उप प्राचार्य डॉ. रिचा गिरी, भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, उत्तर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित, दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह, पार्षद विकास जायसवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed