फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   komal ran from noida ayodhya when shri ram came in her dream will reach ramnagri

इस भक्त की ये कैसी भक्ति: सपने में आए राम तो नोएडा से 700 किमी. दूर अयोध्या के लिए दौड़ी, 23 जुलाई को पहुंचेगी

Fri, 21 Jul 2023 01:46 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 21 Jul 2023 01:46 AM IST
सार

भगवान राम व रामलला मंदिर का आया सपना तो नोएडा से 700 किमी. दूर अयोध्या के लिए कोमल दौड़ पड़ीं। लखनऊ, सीतापुर होते हुए 23 जुलाई को कोमल अयोध्या पहुंचेंगी।

विज्ञापन
komal ran from noida ayodhya when shri ram came in her dream will reach ramnagri
कोमल तलवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कभी मैदान पर अभ्यास के लिए जाने तक के पैसे न होने के कारण निराश होकर एथलीट बनने के सपने को भी छोड़ने की ओर कदम बढ़ा दिए थे। लेकिन, कोच की मदद ने पूरे जीवन के लक्ष्य को ही बदल दिया और आज कोमल तलवार लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड व धर्म को खेल से जोड़ने के उद्देश्य से नोएडा से अयोध्या तक 700 किमी. की दूरी दौड़कर तय कर रही हैं।

विज्ञापन


इसी कड़ी में कोमल तलवार उर्फ तेज गुरुवार की दोपहर कानपुर के कल्याणपुर के राष्ट्रीय शर्करा संस्थान में पहुंचीं। यहां पर संस्थान के निदेशक नरेंद्र मोहन ने उनका स्वागत किया। गाजियाबाद के भोपूपुरा के रहने वाले सफाई कर्मचारी विनोद कुमार की बेटी कोमल ने बताया कि 2021 में इंटर की पढ़ाई करने के दौरान उन्होंने एथलीट बनने की ओर कदम बढ़ाया। घर से मैदान 28 किमी. दूर था और आर्थिक तंगी भी थी।

विज्ञापन

ऐसे में कोच राजेंद्र यादव ने फिजिकल एजुकेशन का कोर्स करवाया। खुद उसे ट्रेनिंग देनी शुरू की। कोमल बताती हैं कि एक दिन मुझे सपने में भगवान राम व रामलला मंदिर के दर्शन हुए। इस पर उन्होंने अयोध्या तक दौड़ लगाकर धर्म व खेल को जोड़ने का संदेश देने का सोचा। कोमल ने बताया कि उन्होंने 12 जुलाई को नोएडा से दौड़ना शुरू किया था।

इस दौरान वह फरीदाबाद, वृंदावन, मथुरा, आगरा, इटावा के बाद शहर पहुंची है। यहां से शाम को लखनऊ, सीतापुर होते हुए 23 जुलाई को अयोध्या पहुंचेगी। उनका अगला लक्ष्य पांच हजार किमी. तक का रिकॉर्ड बनाना है। इसमें वह श्रीलंका से अयोध्या तक अक्तूबर में दौड़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed