फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kolkata, Bangalore flights will be added to many new cities, the airline has received approval

कई नए शहरों को जोड़ेगी कोलकाता, बंगलूरू की फ्लाइट, विमान कंपनी को मिल चुकी है मंजूरी

Mon, 07 Dec 2020 02:37 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 07 Dec 2020 02:37 PM IST
विज्ञापन
Kolkata, Bangalore flights will be added to many new cities, the airline has received approval
मुंबई जाने वाली फ्लाइट - फोटो : amar ujala
कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई और अहमदाबाद के लिए सीधी फ्लाइट चलने से कानपुर देश के करीब हर प्रमुख शहर से जुड़ गया है। नए वर्ष में कोलकाता और बंगलूरू की सीधी उड़ानें शुरू होने पर साउथ समेत कई प्रमुख शहरों से फ्लाइटें उड़ेंगीं।
विज्ञापन


इन शहरों की कनेक्टिविटी मिलेगी
कोलकाता की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू होने से कानपुर से उड़ान भरने वालों को कोलकाता से कनेक्टिंग फ्लाइटें मिलेंगी। इनमें रांची, जमशेदपुर, धनबाद, अगरतला, भुवनेश्वर, ऐजावल, सिलिगुड़ी और राउरकेला एयरपोर्ट से कनेक्टिविटी हो जाएगी। जबकि बंगलूरू से सीधी उड़ान होने पर कानपुर के यात्री चेन्नई, कालीकट, कोयंबटूर, तिरुचिरापल्ली, तिरुपति, हुबली, मैसूर, मंगलौर, गुलबर्गा आदि एयरपोर्ट पर आसानी से आ जा सकेंगे। अभी इन शहरों के लिए कनेक्टिंग फ्लाइटें नहीं हैं।
विज्ञापन


यात्रियों को यहां की कनेक्टिंग फ्लाइट सुविधा
कानपुर से दिल्ली, अहमदाबाद और मुंबई इंटरनेशनल हवाई अड्डों से देश के लगभग हर शहर के लिए कनेक्टिंग फ्लाइटें हैं। इसमें विमानन कंपनी से एक बार टिकट खरीदकर एक स्टापेज के बाद आने जाने की सुविधा है। अभी कानपुर से उड़ान भरने वालों को लेह, चेन्नई, गोवा, जबलपुर, पटना, जम्मू, जयपुर, हैदराबाद, देहरादून, कोलकाता, बंगलूरू, कोलकाता, पुणे, अजमेर, अमृतसर एयरपोर्ट से कनेक्टिंग फ्लाइट की सुविधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कानपुर से दिल्ली, अहमदाबाद, मुंबई से कनेक्टिंग फ्लाइट की सुविधा जारी है। कोलकाता और बंगलूरू की फ्लाइट को अनुमति दी जा चुकी है। इनके शुरू होने पर कई और शहरों के लिए एक स्टापेज वाली कनेक्टिंग फ्लाइट मिलने लगेंगी।

बीके झा, निदेशक, चकेरी एयरपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed