फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Know about 'UP Mein Ka Ba' fame singer Neha Singh Rathore

Neha Singh Rathore: जानिए 'यूपी में का बा' फेम सिंगर नेहा के बारे में, वीडियो के जरिए नफरत फैलाने का है आरोप

Wed, 22 Feb 2023 02:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 22 Feb 2023 02:21 PM IST
सार

'यूपी में का बा' फेम सिंगर नेहा सिंह राठौर को पुलिस ने नोटिस थमाया है। उनपर वीडियो के जरिये समाज में तनाव और वैमनस्य फैलाने का आरोप है। जानिए सिंगर नेहा सिंह राठौर के बारे में...

विज्ञापन
Know about 'UP Mein Ka Ba' fame singer Neha Singh Rathore
सिंगर नेहा सिंह राठौर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'यूपी में का बा' फेम सिंगर नेहा सिंह राठौर को कानपुर पुलिस ने मंगलवार रात को नोटिस भेजा है। नेहा पर नफरत फैलाने का आरोप है। पुलिस ने नेहा सिंह राठौर को अपने वीडियो के जरिए जनता के बीच नफरत फैलाने के आरोप में नोटिस दिया है।

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि नेहा ने 'का बा सीजन-2' वीडियो के जरिये समाज में तनाव और वैमनस्य फैलाने का काम किया है। जहां 'का बा सीजन-2' में कानपुर देहात में एक बुलडोजर ड्राइव में दो महिलाओं की मौत पर सरकार से सवाल किया गया था, वहीं पहले भाग में कुप्रबंधन को छुआ गया था। कोविड-19 महामारी के दौरान उन्होंने अपने गीत 'गुजरात में का बा' में गुजरात चुनाव से पहले मोरबी पुल के ढहने के बारे में भी गाया था। नोटिस में उनसे 7 सवाल किए गए हैं, जिनका स्पष्टीकरण तीन दिन में देने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन

नेहा से पूछे गए ये 7 सवाल
- क्या वीडियो में आप स्वयं हैं अथवा नहीं
- यदि वीडियो में आप स्वयं हैं तो स्पष्ट करें कि क्या यह वीडियो आपके द्वारा यूट्यूब चैनल Neha Singh Rathore 'यूपी में का बा Season 2' शीर्षक से तथा ट्विटर अकाउंट @nehafolksinger पर अपनी स्वयं की ईमेल आईडी से अपलोड किया गया था अथवा नहीं
- क्या Neha Singh Rathore Channel और ट्विटर अकाउंट @nehafolksinger आपके हैं अथवा नहीं। यदि हैं तो क्या आपके द्वारा इनका उपयोग किया जाता है या नहीं
- वीडियो में प्रयुक्त किए गए गीत के शब्द क्या आपके द्वारा स्वयं लिखे गए हैं अथवा नहीं
- यदि उक्त गीत आपके द्वारा स्वयं लिखा गया है तो आप इसे प्रमाणित करती हैं अथवा नहीं
- यदि उक्त गीत किसी अन्य के द्वारा लिखा गया है तो क्या आपके द्वारा लेखक से उसकी पुष्टि सत्यापित करवाया गया अथवा नहीं
- उक्त गीत से उत्पन्न भावार्थ से समाज पर पड़ने वाले प्रभाव से आप भिज्ञ हैं अथवा नहीं

सिंगर नेहा सिंह राठौर के बारे में
- 1997 में बिहार के कैमूर जिले में जन्मी नेहा सिंह राठौर के सोशल मीडिया प्रोफाइल का दावा है कि वह अपनी लोक प्रस्तुतियों के माध्यम से भोजपुरी गीतों के 'सम्मान को बहाल करने के लिए' लड़ रही हैं।
- वह 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले अपने गीत 'यूपी में का बा' के साथ 2020 में 'बिहार में का बा' की सफलता के बाद सुर्खियों में आईं थीं।
- नेहा सिंह ने कथित तौर पर कानपुर विश्वविद्यालय से अपनी पढ़ाई पूरी की और 2021 में एक लेखक हिमांशु सिंह से शादी कर ली।
- यूपी के अंबेडकरनगर जिले के भीटी तहसील क्षेत्र निवासी हिमांशू सिंह से उन्होंने लखनऊ में शादी की थी।
- फिल्मी गीतों के युग में भोजपुरी परंपरा को बनाए रखने के अपने प्रयासों के तहत नेहा ने अपनी कला के माध्यम से बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, दहेज और राजनीति जैसे सामाजिक मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने का प्रयास किया है।
- 100,000 सब्सक्राइबर पूरे करने के बाद उन्हें 2021 में YouTube से सिल्वर प्ले बटन मिला। नेहा के वर्तमान में उनके यूट्यूब पेज पर 867,000 से अधिक फॉलोअर्स हैं। ट्विटर और इंस्टाग्राम पर भी उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed