{"_id":"627ab21299716241d12c3adb","slug":"knife-entered-the-lungs-through-back-doctors-saved-the-life-of-young-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: पीठ से घुस फेफड़े तक पहुंचा चाकू, डॉक्टरों ने ऐसे बचाई युवक की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: पीठ से घुस फेफड़े तक पहुंचा चाकू, डॉक्टरों ने ऐसे बचाई युवक की जान
Wed, 11 May 2022 12:13 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 11 May 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीठ से फेफड़ों तक घुसा चाकू निकालकर डॉक्टरों ने युवक की जान बचा ली। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग और कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट के सीवीटीएस विभाग के डॉक्टरों ने एक घंटे मशक्कत के बाद युवक के शरीर से चाकू निकाला। डॉक्टरों का कहना है कि युवक का खून बहुत बह चुका था।
फेफड़े के अंदर तक चाकू पहुंच जाने से स्थिति नाजुक हो गई थी। घायल युवक की स्थिति अभी स्थिर बनी हुई है। डॉक्टरों का कहना है कि अमूमन ऐसी चोट में घायल का बचना मुश्किल होता है। कैंट के रहने वाले युवक सरफराज (20) को गंभीर हालत में रविवार को रात नौ बजे हैलट इमरजेंसी लाया गया था।
उसे तुरंत सर्जरी विभाग की इमरजेंसी यूनिट में भर्ती किया गया। चाकू के अंदर तक धंसे होने पर कार्डियोलॉजी के सीवीटीएस विभाग के डॉक्टरों को बुलाया गया। सर्जरी और सीवीटीएस की संयुक्त टीम ने सर्जन डॉ. आशीष चौधरी की अगुवाई में सर्जरी की। डॉ. चौधरी ने बताया कि रोगी की स्थिति 48 घंटे के बाद स्थिर बनी हुई है। उम्मीद है कि जल्दी और सुधार होगा। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि चाकू हार्ट से महज एक सेंटीमीटर दूर था। इससे जान बच गई।