फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Knife attack

साथ जाने से किया मना, प्रेमिका को मारा चाकू

Sat, 13 Feb 2021 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Knife attack
आरोपी गुरुमुख उर्फ सन्नी। - फोटो : AKBARPUR
झींझक। कस्बे के कांशीराम कालोनी निवासी एक महिला ने पंजाब निवासी प्रेमी ने के साथ जाने से मना कर दिया। इससे गुस्साए प्रेमी ने महिला को चाकू मारकर घायल कर दिया। सीएचसी से गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने आरोपी को मुंगीसापुर रोड से पकड़ लिया है।
विज्ञापन

झींझक के कांशीराम कालोनी निवासी एक महिला का करीब ढाई वर्ष पूर्व फोन से गलत नंबर मिलने पर पंजाब के गुरुदासपुर के कलानौर निवासी गुरमुख उर्फ सन्नी से बात होने लगी। फोन पर ही दोनों में दोस्ती हो गई। महिला करीब दो साल पहले सन्नी के साथ चली गई थी और लुधियाना में रहने लगी थी। दस दिन पहले महिला वहां से लौटकर पति के साथ कांशीराम कालोनी में रह रही थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को महिला का पति सिलाई का काम करने गया था। वह नौ वर्षीय पुत्री के साथ घर पर थी। तभी दोपहर में सन्नी आया और उसकी पुत्री को घर के बाहर भेज दिया। इसके बाद महिला से साथ चलने की जिद करने लगा। मना करने पर नाराज होकर सन्नी ने वहीं पड़े चाकू से महिला के पेट पर वार कर दिया। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गई। घटना के बाद युवक चाकू फेंक कर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। डॉ. प्रतीक पांडेय ने घाव ज्यादा गहरा होने के कारण जिला अस्पताल भेज दिया। घटना की जानकारी के बाद चौकी प्रभारी झींझक व मुंगीसापुर ने घेराबंदी कर आरोपी गुरुमुख उर्फ सन्नी को मुंगीसापुर रोड से दबोच लिया। झींझक चौकी प्रभारी आनंद शर्मा ने बताया कि घटनास्थल के पास से चाकू बरामद किया गया है। आरोपी को हिरासत में लिया गया है। मामला प्रेम प्रसंग का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed