फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Knees started giving up due to disturbed routine, back pain is bothering me

Kanpur News: बिगड़ी दिनचर्या से जवाब देने लगे घुटने, कमर दर्द कर रहा परेशान

Wed, 06 Aug 2025 01:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 06 Aug 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Knees started giving up due to disturbed routine, back pain is bothering me
कानपुर देहात। मौसम में बदलाव, बिगड़ी दिनचर्या और खानपान युवा अवस्था में ही कमर और घुटने का दर्द से परेशान करने लगा है। मेडिकल कॉलेज में हड्डी रोग विभाग में प्रतिदिन सैकड़ों लोग जोड़ों में दर्द की समस्या लेकर पहुंच रहे हैं। जिन्हें विशेषज्ञ चिकित्सक कई वजह बताकर बचाव की सलाह दे रहें हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मंगलवार को 1596 मरीज उपचार करवाने के लिए पहुंचे। इनमें से 350 मरीज हड्डी रोग संबंधी रहे। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ.सौरभ सिंह ने बताया कि घुटनों व कमर का दर्द की समस्या पहले ज्यादातर 60 साल की उम्र के बाद बुजुर्गों में होती थी, लेकिन अब 30-40 साल के युवा और महिलाएं इस समस्या को लेकर आ रहे हैं। ओपीडी में 40 से 50 प्रतिशत मरीज घुटनों और कमर दर्द पहुंच रहे हैं। बताया कि मौसम में बदलाव की वजह से भी इस तरह की परेशानी बढ़ती है।
विज्ञापन

बारिश में शरीर कई रूप से प्रभावित होता है। उमस और नमी के दौरान वातावरण के बैरोमेट्रिक प्रेशर में बदलाव आता है। इससे जोड़ों की सेल्स में सूजन आती है और फिर ये दर्द करने लगती हैं। अर्थराइटिस की समस्या भी बढ़ जाती है। बच्चों को बारिश में सूरज की पर्याप्त रोशनी नहीं मिलती, इससे भी विटामिन ई कमी होती है। यह भी जोड़ों का दर्द का कारण है। इसके साथ ही बिगड़ी दिनचर्या, खान भी प्रमुख कारण है। इस तरह की समस्या लेकर प्रतिदिन 150 के करीब मरीज पहुंचते हैं। इनमें युवा व महिलाएं ज्यादा शामिल हैं। बीमारी से बचने के लिए दवा के साथ खानपान और दिनचर्या में सुधार और व्यायाम की जरूरत है। शरीर में पानी की कमी न होने दें। डिहाइड्रेशन की वजह से भी जोड़ों में दर्द की समस्या होती है। दर्द होने पर ठंडे, गर्म से सिखाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

..............
केस एक
अकबरपुर के रजत मंगलवार को अस्पताल पहुंचे। उन्होंने डाॅक्टर को बताया कि सुबह उठने में कमर में जकड़न के साथ दर्द की समस्या रहती है। दिन में चलने, फिरने के बाद आराम मिल जाता है। इस पर डाॅक्टर ने उन्हें खानपान पर विशेष ध्यान देने और एक्टिव रहने के लिए व्यायाम करने की सलाह दी।
..................
केस दो
मूसानगर की शालिनी ने बताया कि उन्हें कमर से सीधे पैर में दर्द की समस्या पिछले दो महीने से हैं। ज्यादा देर तक बैठा भी नहीं जाता। सीढ़ी चढ़ते समय घुटनों में ज्यादा दर्द होता है। इस पर डॉक्टर ने वजन कम करने के साथ टहलने व सुबह सूरज की पर्याप्त रोशनी लेने की सलाह दी।

..............
अच्छे जूतों का करें प्रयोग
डॉ. सौरभ ने बताया कि इन दिनों एडियों में दर्द की समस्या लेकर भी लोग पहुंच रहे हैं। बताया कि इसकी मुख्य वजह घर पर नंगे पैर रहना और अच्छे जूतों का इस्तेमाल न करना है। बताया कि अक्सर लोग घरों में साफ सफाई व पूजा स्थल होने की वजह से बिना चप्पल व जूते के टहलते हैं। इससे प्रेशर बढ़ता है और दर्द की समस्या होती है। अच्छे जूते का इस्तेमाल करें और परेशानी बढ़ने पर डाॅक्टर की सलाह लें।
.................
इस तरह करें बचाव
- हरी पत्तेदार सब्जी का सेवन ज्यादा करें।
- सोयाबीन, दूध, मखाने आदि का सेवन करें।
- वजन और मोटापा को न बढ़ने दें।
- नियमित रूप से व्यायाम करें और सुबह-शाम टहलें।
- बाजार में बनी तली भुनीं चीजें खाने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed