{"_id":"6a7a403d561f477a430ecd84","slug":"kk-girls-juhari-devi-and-bnsd-dominate-badminton-and-table-tennis-kanpur-news-c-362-1-ka11003-153799-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बैडमिंटन-टेबल टेनिस में केके गर्ल्स, जुहारी देवी, बीएनएसडी का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बैडमिंटन-टेबल टेनिस में केके गर्ल्स, जुहारी देवी, बीएनएसडी का दबदबा
विज्ञापन
कानपुर। बीएनएसडी इंटर कॉलेज में सोमवार को 70वीं जनपदीय विद्यालय बैडमिंटन और टेबल टेनिस प्रतियोगिता हुई। इसमें कई विद्यालयों की 20 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में केके गर्ल्स, जुहारी देवी और बीएनएसडी इंटर कॉलेज का दबदबा रहा।
बैडमिंटन में अंडर-14 बालिका वर्ग का खिताब केके गर्ल्स इंटर कॉलेज किदवई नगर ने जीता, जबकि सरस्वती बालिका विद्यालय इंदिरानगर दूसरे और डॉ. वीपी शर्मा इंटर कॉलेज तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-17 बालिका वर्ग में भी केके गर्ल्स इंटर कॉलेज की टीम पहले स्थान पर रही। जुहारी देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज ने दूसरा और कानपुर विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ने तीसरा स्थान हासिल किया।
अंडर-19 बालिका वर्ग में जुहारी देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज ने पहला स्थान हासिल किया। कानपुर विद्या मंदिर इंटर कॉलेज दूसरे और डॉ. वीपी शर्मा इंटर कॉलेज तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
बालक वर्ग के अंडर-14 और अंडर-17 में भी बीएनएसडी इंटर कॉलेज ने पहले स्थान पर कब्जा जमाया। अंडर-19 बालक वर्ग में वीरेंद्र स्वरूप इंटर कॉलेज विजेता रहा।
टेबल टेनिस के अंडर-17 और अंडर-19 बालिका वर्ग में केके गर्ल्स इंटर कॉलेज ने बादशाहत कायम की। अंडर-17 बालक वर्ग में डॉ. वीपी शर्मा इंटर कॉलेज विजेता बना।
जिला विद्यालय निरीक्षक कानपुर नगर प्रवीण कुमार तिवारी व प्रधानाचार्य डॉ. ओम प्रकाश पाठक ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। सुरेखा पाठक, मणिशंकर तिवारी, मुख्य निर्णायक आशीष कुमार गौड़, प्रदेशीय उपाध्यक्ष प्रधानाचार्य परिषद गिरीश मित्र, जनपदीय क्रीड़ा समिति के कोषाध्यक्ष अजय कुमार पाठक, मंडलीय क्रीड़ा सचिव अनुराग मिश्र, कार्यवाहक जनपदीय क्रीड़ा समिति सत्यप्रकाश तिवारी, सउद अली आदि मौजूद रहे।