फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Kishore died due to drowning in Chitrakoot, mine operator said  were demanding extortion, report on 12 includi

चित्रकूट: किशोर की डूबने से हुई थी मौत, खदान संचालक बोला- मांग रहे थे रंगदारी, सपा विधायक समेत 12 पर रिपोर्ट

Wed, 22 Mar 2023 10:52 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 22 Mar 2023 10:52 PM IST
सार

गड़ौली घाट में किशोर के डूबने की घटना में बवाल हुआ था। मामले में खदान संचालक ने कमासिन थाने में तहरीर दी है, जिसके आधार पर 12 नामजद और 20-25 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Kishore died due to drowning in Chitrakoot, mine operator said  were demanding extortion, report on 12 includi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्रकूट जनपद के गड़ौली घाट में बीती 19 मार्च को किशोर सचिन की डूबकर मौत होने के प्रकरण में हुए बवाल में खदान संचालक बनवारी लाल शर्मा की तहरीर पर कमासिन थाने में सपा विधायक, ब्लॉक प्रमुख कमासिन समेत 12 नामजद और 20 से 25 अज्ञात के खिलाफ दर्ज की गई है।

विज्ञापन

खदान संचालक राजस्थान के रतनगढ़ चौथमिल निवासी बनवारी लाल शर्मा द्वारा बुधवार को तहरीर दी गई। इसमें चित्रकूट के सदर सपा विधायक अनिल प्रधान और ब्लॉक प्रमुख भाजपा कमासिन रावेंद्र कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

इनके अलावा, गड़ौली थाना क्षेत्र के सरधुवा गांव निवासी रामकृष्ण, धनंजय, शिवबालक, लक्ष्मीकांत, धर्मपाल कुबेर, व लोहरा गांव निवासी प्रधान पति धीरेंद्र कुमार, प्रधान लोहरा शिवकांति, सत्येंद्र कुमार, बुद्ध विलास, मृतक सचिन के पिता के खिलाफ नामजद और 20 से 25 लोग अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

खदान संचालक बोला- मांग रहे थे रंगदारी
 खदान संचालक ने दी गई तहरीर में कहा है कि फरवरी माह से खदान का संचालन किया जा रहा है। उसी समय से ब्लॉक प्रमुख कमासिन द्वारा रंगदारी मांगी जा रही थी। उनके द्वारा रंगदारी न देने पर करीब 15 बार बागै नदी में बांदा और चित्रकूट जनपद के अधिकारी द्वारा नाप जोख की गई।

गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज
खदान का सीमांकन भी किया गया था। 19 मार्च को मृतक सचिन के डूबने की घटना का बहाना मिल जाने पर उन्होंने घटना को अंजाम दिया है। थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने बताया कि खदान संचालक की तहरीर पर 12 नामजद सहित 20-25 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

पुरानी रंजिश और राजनीतिक विरोध के चलते घटना में उन्हें शामिल किया गया है। घटना के समय वह नारायणपुर गांव में थे। प्रधानपति धीरेंद्र शुक्ला व प्रधान शिवाकांती शुक्ला दोनों कानपुर में थे। आरोपी बुद्ध विलास व सतेंद्र शुक्ला दोनों अपने-अपने पेट्रोल पंप पर बैठे थे, जिसका सीसीटीवी फुटेज उनके पास है।  -रावेंद्र गर्ग, ब्लॉक प्रमुख, कमासिन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed