{"_id":"661c41218e3096cd5f0530b7","slug":"kiln-workers-body-found-hanging-on-a-tree-etawa-news-c-216-1-etw1001-110800-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पेड़ पर लटका मिला भट्टा मजदूर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पेड़ पर लटका मिला भट्टा मजदूर का शव
विज्ञापन
इकदिल। भट्टा मजदूर का शव पेड़ से फंदे पर लटका मिला। बड़े भाई से ईंट पथाई को लेकर कहासुनी के बाद परिजन फंदा लगाकर आत्महत्या करने की बात कह रहे हैं।
जिला फतेहपुर थाना घोष के गांव मर्दानपुर के रहने वाले जगरूप के पुत्र पारस कोरी (22) का शव रविवार दोपहर जोधपुरा के पास वृजेंद्र राजपूत की बगिया में दोपहर के बाद नीम के पेड़ पर फंदे पर लटका मिला। खेतों पर गेहूं की कटाई के लिए निकले किसानों ने नीम के पेड़ से फंदे पर युवक को लटका देख क्षेत्र में खलबली मच गई। बेटे की मौत की खबर मिलते ही मां के साथ बहनें मौके पर पहुंची। फंदे से बेटे को लटका देख मां के होश उड़ गए।
सूचना पर फॉरेंसिक टीम के साथ थाना प्रभारी भीमसेन पोनिया मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।जीजा विनोद ने बताया कि पारस फतेहपुर से दुर्गा ईंट भट्टा पर ईंट पथाई का काम करने के लिए अपने परिवार के साथ आया था। बड़े भाई गोपी ने ईंट पाथने के लिए कहा था। पारस के ईंट पथाई से मना करने पर दोनों में कहासुनी हुई थी। इसी के बाद गोपी ने डांट दिया था। इसी बात से नाराज होकर युवक ने ये कदम उठा लिया। पारस की मौत के बाद भाई गोपी, चार बहने और मां शिवरानी का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी भीमसेन पौनिया ने बताया कि परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।