{"_id":"57ba09874f1c1b8e63d4f80a","slug":"killing-innocent-organically-jam-protesting","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम की हत्या पर बवाल, जाम, नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम की हत्या पर बवाल, जाम, नारेबाजी
ब्यूरो अमर उजाला कानपुर
Updated Mon, 22 Aug 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
रोती-बिलखती मां और परिजन।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर साउथ। जूही लाल कालोनी में शनिवार रात हुई मासूम रेहान (11) की हत्या और आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजनों व इलाकाई लोगों ने जमकर बवाल काटा। रविवार दोपहर को पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर पहुंचे वाहन को भीड़ ने दीप टाकीज रोड पर ही रोक लिया और हंगामा शुरू कर दिया। वाहन की चाभी निकालकर चालक से हाथापाई की। तीन बार सड़क जाम कर पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। वाहनों पर पथराव करने से रोकने पर पुलिस अफसरों और कर्मचारियों से धक्कामुक्की व बदसलूकी भी की। इस दौरान महिलाएं भी सड़क पर उतर आईं और रोड जाम की। एसपी साउथ डॉ. संजय यादव से 48 घंटे में वारदात का खुलासा करने का लिखित आश्वासन लेने पर लोग शांत हुए। इस दौरान करीब दो घंटे तक हंगामा चला।
लाल कालोनी 29 ब्लॉक निवासी मेराज उर्फ मेहराज के मंझले बेटे रेहान (11) की शनिवार देर रात धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। रात में परिजनों ने घटनास्थल और हैलट में हंगामा किया था। घटनास्थल पर कुछ लोग धारदार हथियार भी लेकर पहुंचे थे। तब पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत कराया था। दोपहर में शव वाहन देखकर लोग फिर भड़क गए और जमकर हंगामा किया। किसी तरह पुलिसकर्मी शव वाहन को लेकर रेहान के घर तक पहुंचे लेकिन लोगों ने शव नहीं उतारने दिया। कहा कि जब तक हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होगी शव नहीं उतारा जाएगा। सीओ बाबूपुरवा आतिश कुमार, सीओ स्वरूप नगर संजय कुमार आदि ने समझाने की कोशिश की तो उनसे नोकझोंक हो गई। शहर काजी मौलाना रियाज हशमती समेत कई मुस्लिम धार्मिक गुरुओं ने समझाने की कोशिश की लेकिन लोग नहीं मानें। उधर हंगामे की सूचना पर एसपी साउथ डॉ. संजय मिश्र, एसीएम प्रथम कमलेश चंद्र वाजपेयी, एसीएम द्वितीय सतीश चंद्र, साउथ सर्किल के सभी सीओ, महिला थाना, नार्थ और साउथ थानों की फोर्स और पीएसी के साथ पहुंचे और लोगों को शांत कराया। देर शाम पुलिस की निगरानी में रेहान का बाबूपुरवा स्थित कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार हुआ। तनाव के मद्देनजर क्षेत्र में फोर्स और एलआईयू तैनात है। वहीं विधायक अजय कपूर, सपा नेता ओम प्रकाश मिश्र, व्यापार सभा के नितिन अग्रवाल, मोहम्मद हनीफ, कांग्रेस नेता फिरदौस अजहर, बसपा नेता एवं पार्षद मोहम्मद वसीक समेत कई नेताओं ने रेहान के परिजनों को सांत्वना दी।
खून से सनी ईंट बरामद, महिला समेत चार को उठाया
पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम ने कालोनी में रहने वाली एक महिला समेत चार लोगों को पूछताछ के लिए उठाया है। एक बच्ची और मोहल्ले के ही कुछ बच्चों से भी पूछताछ की लेकिन पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग आया नहीं है। पुलिस रेहान के परिवार से जुड़े लोगों की रंजिश और आपसी रिश्तों को भी टटोलने में लगी है। रविवार को पुलिस ने घटनास्थल से वारदात में प्रयुक्त खून से सनी ईंट भी बरामद की है। वहीं रेहान के हाथ से कुछ बाल भी मिले हैं। पुलिस का मानना है कि किसी करीबी ने ही रेहान की हत्या की है। हत्यारे को रेहान जानता था और वह ब्रेड खिलाकर बहाने से गली में ले गया था।
विज्ञापन
रेहान पर बेरहमी से किए गए वार
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक रेहान की मौत अधिक खून बहने से हुई। रेहान के गले में धारदार हथियार से तीन वार किए गए। इससे उसके गले की हड्डियां तक कट गईं थीं। सिर पर ईंट जैसी किसी भारी चीज से प्रहार किया गया। इससे उसके बाएं कान के ऊपर और सिर के पीछे की हड्डी टूट गई थी। डॉक्टरों ने कुकर्म की आशंका के चलते स्लाइड भी बनाई है।
तीन घंटे ट्रैफिक रहा प्रभावित
बवाल की आशंका के चलते पुलिस ने किदवई नगर से दीप टाकीज रोड पर स्थित दुकानों को पहले ही बंद करा दिया था। हंगामा होने पर पुलिस ने रोड पर जीप और डायल 100 खड़ी करके आवागमन बंद कर दिया और रूट डायवर्ट कर दिया। करीब तीन घंटे आवागमन प्रभावित रहा।