फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Killing innocent organically, jam, protesting

मासूम की हत्या पर बवाल, जाम, नारेबाजी

Mon, 22 Aug 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो अमर उजाला कानपुर Updated Mon, 22 Aug 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
Killing innocent organically, jam, protesting
रोती-बिलखती मां और परिजन।  - फोटो : amarujala
कानपुर साउथ। जूही लाल कालोनी में शनिवार रात हुई मासूम रेहान (11) की हत्या और आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजनों व इलाकाई लोगों ने जमकर बवाल काटा। रविवार दोपहर को पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर पहुंचे वाहन को भीड़ ने दीप टाकीज रोड पर ही रोक लिया और हंगामा शुरू कर दिया। वाहन की चाभी निकालकर चालक से हाथापाई की। तीन बार सड़क जाम कर पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। वाहनों पर पथराव करने से रोकने पर पुलिस अफसरों और कर्मचारियों से धक्कामुक्की व बदसलूकी भी की। इस दौरान महिलाएं भी सड़क पर उतर आईं और रोड जाम की। एसपी साउथ डॉ. संजय यादव से 48 घंटे में वारदात का खुलासा करने का लिखित आश्वासन लेने पर लोग शांत हुए। इस दौरान करीब दो घंटे तक हंगामा चला।
विज्ञापन



लाल कालोनी 29 ब्लॉक निवासी मेराज उर्फ मेहराज के मंझले बेटे रेहान (11) की शनिवार देर रात धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। रात में परिजनों ने घटनास्थल और हैलट में हंगामा किया था। घटनास्थल पर कुछ लोग धारदार हथियार भी लेकर पहुंचे थे। तब पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत कराया था।  दोपहर में शव वाहन देखकर लोग फिर भड़क गए और जमकर हंगामा किया। किसी तरह पुलिसकर्मी शव वाहन को लेकर रेहान के घर तक पहुंचे लेकिन लोगों ने शव नहीं उतारने दिया। कहा कि जब तक हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होगी शव नहीं उतारा जाएगा। सीओ बाबूपुरवा आतिश कुमार, सीओ स्वरूप नगर संजय कुमार आदि ने समझाने की कोशिश की तो उनसे नोकझोंक हो गई। शहर काजी मौलाना रियाज हशमती समेत कई मुस्लिम धार्मिक गुरुओं ने समझाने की कोशिश की लेकिन लोग नहीं मानें। उधर हंगामे की सूचना पर एसपी साउथ डॉ. संजय मिश्र, एसीएम प्रथम कमलेश चंद्र वाजपेयी, एसीएम द्वितीय सतीश चंद्र, साउथ सर्किल के सभी सीओ, महिला थाना, नार्थ और साउथ थानों की फोर्स और पीएसी के साथ पहुंचे और लोगों को शांत कराया। देर शाम पुलिस की निगरानी में रेहान का बाबूपुरवा स्थित कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार हुआ। तनाव के मद्देनजर क्षेत्र में फोर्स और एलआईयू तैनात है। वहीं विधायक अजय कपूर, सपा नेता ओम प्रकाश मिश्र, व्यापार सभा के नितिन अग्रवाल, मोहम्मद हनीफ, कांग्रेस नेता फिरदौस अजहर, बसपा नेता एवं पार्षद मोहम्मद वसीक समेत कई नेताओं ने रेहान के परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन


खून से सनी ईंट बरामद, महिला समेत चार को उठाया
पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम ने कालोनी में रहने वाली एक महिला समेत चार लोगों को पूछताछ के लिए उठाया है। एक बच्ची और मोहल्ले के ही कुछ बच्चों से भी पूछताछ की लेकिन पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग आया नहीं है। पुलिस रेहान के परिवार से जुड़े लोगों की रंजिश और आपसी रिश्तों को भी टटोलने में लगी है। रविवार को पुलिस ने घटनास्थल से वारदात में प्रयुक्त खून से सनी ईंट भी बरामद की है। वहीं रेहान के हाथ से कुछ बाल भी मिले हैं। पुलिस का मानना है कि किसी करीबी ने ही रेहान की हत्या की है। हत्यारे को रेहान जानता था और वह ब्रेड खिलाकर बहाने से गली में ले गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




रेहान पर बेरहमी से किए गए वार
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक रेहान की मौत अधिक खून बहने से हुई। रेहान के गले में धारदार हथियार से तीन वार किए गए। इससे उसके गले की हड्डियां तक कट गईं थीं। सिर पर ईंट जैसी किसी भारी चीज से प्रहार किया गया। इससे उसके बाएं कान के ऊपर और सिर के पीछे की हड्डी टूट गई थी। डॉक्टरों ने कुकर्म की आशंका के चलते स्लाइड भी बनाई है।



तीन घंटे ट्रैफिक रहा प्रभावित
बवाल की आशंका के चलते पुलिस ने किदवई नगर से दीप टाकीज रोड पर स्थित दुकानों को पहले ही बंद करा दिया था। हंगामा होने पर पुलिस ने रोड पर जीप और डायल 100 खड़ी करके आवागमन बंद कर दिया और रूट डायवर्ट कर दिया। करीब तीन घंटे आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed