फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Killer father says Was troubled for one and a half years wife also went to her parents house killed son kanpur

UP: साहब...डेढ़ साल से परेशान था, पत्नी भी मायके चली गई, इसलिए बेटे को मार डाला; कातिल बाप का कबूलनामा

Wed, 22 Nov 2023 10:02 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 22 Nov 2023 10:02 AM IST
सार

कानपुर मैच देखने में खलल डालने पर आरोपी ने बाप ने इकलौते बेटे को गला कसकर मार डाला। आरोपी बाप ने पुलिस पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। बेटे की आए दिन की नशेबाजी और मारपीट से पूरा परिवार आजिज था। बहू भी इसी से तंग आकर मायके चली गई थी। 

विज्ञापन
Killer father says Was troubled for one and a half years wife also went to her parents house killed son kanpur
Kanpur Murder case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साहब...बेटे से डेढ़ साल से परेशान था, इसलिए गुस्से में इकलौते बेटे की हत्या कर दी। बेटे की आए दिन की नशेबाजी और मारपीट से पूरा परिवार आजिज था। बहू भी इसी से तंग आकर मायके चली गई थी। यह बात चकेरी में बेटे की चार्जर केबल से गला कसकर हत्या करने के आरोपी पिता ने पुलिस की पूछताछ में कही। उसे खुद के किए पर पछतावा था। 
विज्ञापन


पुलिस ने मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। इलाके के संजीवनगर द्वितीय निवासी प्रदीप निषाद (25) की रविवार रात को उसके पिता गणेश निषाद ने टीवी पर विश्वकप का फाइनल मैच देखने में खलल डालने पर हत्या कर दी थी। 
विज्ञापन


चकेरी पुलिस ने दीपक की हत्या की रिपोर्ट दर्जकर हत्यारोपी पिता गणेश को वारदात के कुछ घंटों बाद ही गिरफ्तार कर लिया था। जेल भेजने से पहले पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि मैच देखने के दौरान टीवी बंद करने को लेकर हुआ विवाद त्वरित था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पहले से ही वह व उसका पूरा परिवार बेटे की हरकतों से आजिज था। कहा संपत्ति हड़पने के लिए दीपक अक्सर उससे व अपनी मां के साथ नशे में गालीगलौज और मारपीट करता था। पिटाई से अंगुली तक टूट चुकी थी। भाई दूज पर दीपक ने अपनी मां सुनीता को पीटा था तो वह भी अपने मायके चली गई थी। 

खुद के हाथों बेटे की जान लेने का पछतावा है, लेकिन करता भी क्या? थाना प्रभारी अशोक कुमार दुबे ने बताया कि गणेश बेटे की मौत से दुखी था। उसे जेल भेज दिया गया।
 

पुलिस की जांच में सामने आया था कि पिता का रविवार की रात बेटे से पहले खाना बनाने और फिर टीवी पर मैच देखने को लेकर विवाद हुआ था। गुस्से में आकर गणेश ने बेटे की हत्या कर दी थी। पुलिस ने सोमवार को ही उसे हरजिंदरनगर चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed